महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बारामती के पास विमान दुर्घटना में निधन हो गया। बारामती के पास भीषण विमान दुर्घटना: चुनाव प्रचार के लिए जा रहा अजीत पवार का निजी विमान लैंडिंग के दौरान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में भीषण आग लग गई और दहशत फैल गई; बचाव अभियान जारी है।

महाराष्ट्र के बारामती के आसपास एनसीपी नेता अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि लैंडिंग की कोशिश करते समय प्लेन क्रैश हो गया. वह किसी कार्यक्रम के लिए यहां पहुंच रहे थे. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है.

अजित पवार जिस विमान में सवार थे, वो क्रैश कर गया.

मौके से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान में आग लगी है. तेज धुआं उठ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अजित पवार का विमान कहीं खेत में क्रैश हुआ है. पूरा विमान जलकर राख हो चुका है. वीडियो में क्रैश साइट्स की तस्वीर में विमान के चीथरे उड़ गए हैं. कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती किसी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, जब रास्ते में यह हादसा हो गया.

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि क्रैश साइट पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और रेस्क्यू की कोशिशों में जुटे हैं. स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच रही हैं. एंबुलेंस और अन्य मेडिकल सपोर्ट मौके पर डिसपैच किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *