11 करोड़ की बुगाटी, शानदार लाइफस्टाइल के बावजूद क्यों टूटा दिग्गज कारोबारी? कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय की संदिग्ध आत्महत्या, आयकर छापेमारी के बाद बेंगलुरु ऑफिस में खुद को गोली मारने का आरोप, पुलिस जांच जारी

नई दिल्‍ली:सीजे रॉय एक जिंदादिल इंसान थे और जिंदगी को खुलकर जीते थे. उनके पास दुनिया की सबसे तेज चलने वाली बुगाटी वेरॉन कार थी. इस कार की भारत में कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये है. ऐसे में उनकी आत्‍महत्‍या ने सबको हैरान कर दिया है.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार को देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष सीजे रॉय ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सीजे रॉय ने कथित तौर पर बेंगलुरु में अपने ऑफिस में चल रही टैक्स छापेमारी के दौरान खुद को गोली मार ली. लगभग 19 साल पहले स्थापित इस कंपनी की बेंगलुरु, केरल और दुबई में परियोजनाएं हैं.

सबसे महंगी कार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए टाइकून के वीडियो से पता चलता है कि रॉय एक शानदार लाइफस्‍टाइल जीते थे और सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरते थे. ऐसा ही एक वीडियो वह नीली बुगाटी वेरॉन चलाते हुए देखे जा सकते हैं. यह रेस ट्रैक के बाहर दुनिया की सबसे तेज़ कार है. वीडियो में रॉय बाईं ओर के दरवाजे के पास खड़े दिखाई दे रहे थे, जबकि एक महिला यात्री सीट के पास खड़ी थी. ड्राइव पर जाने से पहले वह कहते दिखाई दिये, ‘अपना ख्याल रखना दोस्तों, आपकी शाम अच्छी हो.’

वीडियो में कैमरा गाड़ी का तब तक पीछा करता रहा, जब तक वह नज़र से ओझल नहीं हो गई. अगले फ्रेम में एक बड़ा घर और सलीके से सजा हुआ लॉन दिखाई दिया. गेट पर लगी नेम प्लेट पर लिखा था- E64, डॉ. रॉय सीजे. हालांकि, वीडियो की तारीख और जगह का पता नहीं है.

सीजे रॉय ने क्‍यों की आत्महत्या?

सीजे रॉय की आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारी दो व्‍हीकल में रॉय के कार्यालय पहुंचे थे और वहां छापेमारी की गई. बताया गया है कि आयकर अधिकारियों ने सीजे रॉय से करीब एक घंटे तक पूछताछ की थी. दोपहर बाद जब रॉय अपने कार्यालय लौटे, उसी दौरान उन्होंने यह बड़ा कदम उठाते हुए पिस्तौल से खुद को सीने में गोली मार ली. फायरिंग की आवाज सुनते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया.

सीजे रॉय से करीब एक घंटे तक पूछताछ

आयकर अधिकारियों ने सीजे रॉय से करीब एक घंटे तक पूछताछ की थी. दोपहर बाद जब रॉय अपने कार्यालय लौटे, उसी दौरान उन्होंने यह बड़ा कदम उठाते हुए पिस्तौल से खुद को सीने में गोली मार ली. फायरिंग की आवाज सुनते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया. घटना के तुरंत बाद रॉय के कर्मचारियों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *