एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स पर आरोप, रशियन गर्ल्स–STD के दावों पर सिरे से इनकार; दस्तावेज़ सार्वजनिक होते ही बवाल

जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के संबंध रशियन गर्ल्‍स के साथ रहे हैं. इतना ही नहीं रशियन गर्ल्‍स से रिलेशन बनाने पर वह यौन संचारित रोग (STD) से संक्रमित भी हो गए थे.

हालांकि, इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है. अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी की गई फाइलों में शामिल कुछ ईमेल ड्राफ्ट्स में बिल गेट्स पर ये आरोप लगाए गए हैं. लेकिन बिल गेट्स ने इन सभी दानों को सिरे से नकार दिया है. बिल गेट्स के प्रवक्‍ता का कहना है कि दस्‍तावेज में यह सामने आया है कि एपस्‍टीन, बिल गेट्स को बदनाम करने की कोशिश कर रहा था.

आरोपों से भड़के बिल गेट्स

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी की ग में दरअसल, ये दावे एपस्टीन द्वारा साल 2013 में खुद को भेजे गए ईमेल्स के आधार पर किये जा रहे हैं. इन्हें हाल ही में सार्वजनिक किया गया. इनमें यह भी दावा किया गया है कि बिल गेट्स ने कथित तौर पर एंटीबायोटिक्स का अरेंजमेंट करने को कहा था. लेकिन इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है. इन खुलासों के बाद बिल गेट्स भड़क उठे हैं. बिल गेट्स के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘इन आरोपों का कोई आधार नहीं है. ये बेतुके और झूठे दावे हैं. ये दस्तावेज सिर्फ और सिर्फ यह बताते हैं कि एपस्टीन, एक समय बिल गेट्स से रिलेशन खत्‍म होने से नाराज था. इसके बाद वह बिल गेट्स को बदनाम करने में जुटा हुआ था.’

जेफरी एपस्टीन पर यौन अपराधों के आरोप

बता दें कि अमेरिकी राजनीतिक और व्यावसायिक दिग्गजों से व्यापक संबंध रखने वाले जेफरी एपस्टीन पर यौन अपराधों के आरोप लगे थे. उन्हें गिरफ्तार किया गया था. अगस्त 2019 में जेल में उनकी मौत हो गई, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या करार दिया गया. एपस्टीन के अमेरिका की राजनीतिक और कारोबारी हस्तियों से गहरे संबंध थे.

साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया था कि अगर वह दोबारा चुने जाते हैं, तो जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *