VIDEO: रतलाम मेडिकल कॉलेज में होली के दौरान बवाल, PG स्टूडेंट पर साथियों को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप; रेसिडेंट डॉक्टरों में मारपीट, एक डॉक्टर को लगे 5 टांके, पुलिस जांच शुरू

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज के पीजी स्टूडेंट ने अपनी कार से पांच-सात साथी स्टूडेंट्स को कुचलने की कोशिश की। कॉलेज कैंपस में होली खेलते वक्त जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। कार ड्राइवर के सिर पर टांके लगे हैं। वहीं साथी स्टूडेंट्स भी घायल हुए हैं।

रतलाम में डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज में कार चढ़ाने की कोशिश का वीडियो

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर के फिजियोलॉजी के स्टूडेंट्स शाम 4 बजे होली खेल रहे थे। इसी बीच, राजस्थान के जयपुर के रहने वाले डॉ. रजत अली खान अपने दोस्तों के साथ कार में आए। होली खेल रहे स्टूडेंट्स ने उनसे दूसरे रास्ते से जाने को कहा। कार रोकने के बाद बहस हो गई।

डॉ. रजत ने तेज रफ्तार में चलाई कार इस दौरान, डॉ. रजत अली खान अपनी कार में बैठे और आगे बढ़ने लगे। होली खेल रहे स्टूडेंट्स ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन रजत अली खान नहीं रुके। उन्होंने स्टूडेंट्स को कुचलने की कोशिश करते हुए गाड़ी तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दी।

ये 2 तस्वीरें देखिए…

साथी मेडिकल छात्रों को कुचलने की कोशिश की।

पीजी छात्रों ने कार को घेरा। बहसबाजी के बीच मारपीट की नौबत।

स्टूडेंट्स ने कार पर पत्थर से हमला किया वीडियो में दिख रहा है कि डॉ. रजत अली कार घुमाकर वापस लाते दिख रहे हैं। मेडिकल स्टूडेंट्स ने फिर कार रोकने की कोशिश की। जब कार नहीं रुकी, तो कुछ स्टूडेंट्स ने पत्थर से हमलाकर रोकने की कोशिश की। डॉ. अली खान तेजी से भाग निकले।

वहीं कार के जाने के बाद कुछ PG स्टूडेंट्स ने उनका पीछा किया, जिससे डॉ. रजत अली और उनके साथ आए दूसरे स्टूडेंट्स के बीच हाथापाई हो गई। होली मना रहे स्टूडेंट्स आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई।

जानबूझकर कार से हमला की कोशिश डॉ. आशीष मेरावंडिया ने बताया कि डॉ. रजत अली खान हिंदू त्योहार में रुकावट डालने के इरादे से आया था। उसने जानबूझकर हमला करने की कोशिश की। डॉ. भागवत ने कहा कि जब आरोपी ने उन्हें अपनी कार से कुचलने की कोशिश की, तो उनके साथ तीन और साथी भी मौजूद थे।

डॉ. पंकज चौहान ने कहा कि उनके तीन साथी घायल हैं। एक का हाथ फैक्चर हो गया है। बाकी को खरोंचें आईं। पिछले साल भीहोली पर झगड़ा हुआ था। डॉ. रजत अली को उनकी हरकतों की वजह से कॉलेज से सस्पेंड भी कर दिया गया था।

डॉ. रजत अली बोले- मेरे सिर पर मारा डॉ. रजत अली ने बताया कि कॉलेज में होली खेलने गया था। होली खेलकर लौटा। इमरजेंसी रूम के बाहर अपनी कार में साथी डॉक्टर का इंतजार कर रहा था। पीछे से एक क्रेटा कार आई। इसमें डॉ. पंकज और डॉ. आशीष थे। उन्होंने मेरी कार से कुछ टूल्स निकाले और मेरे सिर पर मार दिया।

इसके बाद मैं बेहोश हो गया। मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ। मेरे साथी बाद में आए। वे मुझे इलाज के लिए ले गए। मुझे चार से पांच टांके लगे हैं। वहीं डॉ. रजत अली कार से कुचलने की कोशिश के बारे में कुछ नहीं कह सके। उन्होंने व्हाटसएप ग्रुप पर पुरानी रंजिशों के बारे में बात करना शुरू कर दिया।

पीजी स्टूडेंट्स ने कार को रोकने की कोशिश की।

वीडियो फुटेज की जांच की जा रही पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इंदौर के सांवेर के रहने वाले डॉ. आशीष मेसवाडिया, ग्वालियर के रहने वाले डॉ. प्रशांत गौरव, डॉ. प्रियांशी और डॉ. भानावत मुडे घायल हो गए। ड्राइवर डॉ. रजत अली खान भी घायल हो गए। उनके सिर पर चार से पांच टांके लगे हैं।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कहा- पुलिस करेगी कार्रवाई वहीं डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कैंपस में झगड़ा हुआ है। पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया गया है। पुलिस एक्शन लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *