इंदौर शहर में ठगी से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर में डीसीपी कार्यालय में आवेदक द्वारा शिकायत आवेदन दिया गया जिसमे आवेदक ने ब्लू माउंटेन टूरिज्म कंपनी के विरुद्ध ठगी करने कि की थी शिकायत उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते क्राइम ब्रांच की इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जो कि आवेदक के साथ पिछले वर्ष जुलाई 2025 में सस्ता टूरिज्म पैकेज देने के नाम पर क्रेडिट कार्ड से अनॉयथराइज ट्रांजेक्शन कर आवेदक के कार्ड पर emi कर ठगी को दिया गया था अंजाम।
आवेदक को टूरिज्म पैकेज न मिलने पर ठगी का पता चला जिसमें उसके साथ लगभग 100000/- रुपए का फ्रॉड हुआ था।जिसके बाद उसने क्राईम ब्रांच में आकर शिकायत की।
इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा ट्रांजेक्शन के माध्यम से खातों को ट्रेस करते हुए आरोपियों की पहचान की जाकर की गिरफ्तारी जिसमें उचित साइबर तकनीक एवं मुखबिर सूचना संकलन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
टीम द्वारा ठगी में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं 02 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
थाना अपराध शाखा पर अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है जिसमें कई अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी मिलने की संभावना है।
पुलिस कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 33/26 धारा 316(5), 3(5) 318(4) Bns एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।