रतलाम की पॉश कॉलोनी में क्रूरता: स्कूटी के पीछे रस्सी से बांधकर पिल्ले को घसीटा, VIDEO वायरल; आवाज लगाने पर भी नहीं रुकीं महिलाएं, FIR दर्ज

रतलाम में डॉगी के साथ क्रूरता का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो महिलाएं पिल्ले को रस्सी से बांधकर चलती स्कूटी के पीछे बेरहमी से घसीटती दिख रही हैं। पीछे बैठी महिला तड़पते हुए पिल्ले को देख भी रही है

स्थानीय लोगों ने आवाजें भी लगाईं, लेकिन महिलाओं ने गाड़ी नहीं रोकी।

स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने के लिए आवाजें भी लगाईं, लेकिन महिलाओं ने गाड़ी नहीं रोकी। यह घटना शहर की पॉश कॉलोनी लाल बाग के पास की बताई जा रही है, जिसका वीडियो 6 मार्च की रात को सामने आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घसीटने से कुत्ते को काफी चोटें आई हैं। लोगों ने उसका इलाज कराया।
 ने डॉगी को खोजा, इलाज कराया

रात को ही स्थानीय पत्रकारों ने डॉगी को लाल बाग कॉलोनी में खोजा। वह एक जगह डरा-सहमा बैठा था। घसीटने से उसे काफी चोटें आई हैं। लोगों ने उसका इलाज कराया।

फरियादी विजय मीणा ने बताया कि वॉट्सएप ग्रुप पर कुत्ते के बच्चे को दो महिलाओं द्वारा घसीटते हुए वीडियो देखा था। यह हरकत काफी अमानवीय है। हमने साथियों के साथ थाने पहुंचकर महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

डॉगी लाल बाग कॉलोनी में एक जगह डरा-सहमा बैठा था।

2 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया

औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। शक्ति नगर में रहने वाले पत्रकार विजय मीणा, अदिति मिश्रा, अमित निगम ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार रात 11 बजे दोनों महिलाओं, दीपिका पति नितेश पाटीदार और पूजा पति श्रवण पांचाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *