इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता कोर्ट तक पहुँचा: मॉडल गरिमा तिवारी ने पति अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया

यूपी के कानपुर की 35 वर्षीय मॉडल गरिमा तिवारी ने अतिरिक्त सिविल जज की अदालत में अपने पति आईपीएल क्रिकेटर अमित मिश्रा और उनके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

गरिमा तिवारी और अमित मिश्रा

गरिमा ने दहेज के लिए शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और खुदकुशी के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के बीच विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है. पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने के कारण पीड़िता ने कोर्ट के जरिए न्याय की गुहार लगाई है.

इंस्टाग्राम पर प्यार और फिर शादी

गरिमा तिवारी ने मीडिया को बताया कि उनकी और की मुलाकात 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, उन्होंने 26 अप्रैल 2021 को कानपुर क्लब में शादी की थी. अमित मिश्रा वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में अधिकारी हैं. गरिमा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी.

प्रताड़ना और करियर पर असर

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मॉडल का आरोप है कि अमित शराब पीकर अक्सर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे. उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा जाता था और उनकी मॉडलिंग से होने वाली कमाई भी छीन ली जाती थी. इस प्रताड़ना की वजह से गरिमा डिप्रेशन में चली गईं और उन्हें अपना करियर छोड़ना पड़ा. मानसिक तनाव के चलते उन्होंने एक बार फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

पुलिस पर रसूख के प्रभाव का आरोप

गरिमा ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय सहित कई बार गुहार लगाई, लेकिन अमित के प्रभाव के कारण एफआईआर दर्ज नहीं हुई. उनके वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस की निष्क्रियता के बाद अदालत का रुख किया गया है. बता दें कि अमित पर यह तीसरा केस है. इससे पहले गरिमा ने 2025 में घरेलू हिंसा और 50,000 रुपये मासिक भत्ते व 1 करोड़ रुपये के मुआवजे के लिए रखरखाव याचिका दायर की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *