‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली किरदार पर बवाल: Nabeel Gabol बोले— फिल्म में मेरी छवि और ल्यारी को गलत दिखाया, रियल ‘जमील जमाली’ ने कहा- ल्यारी को आतंकवाद का अड्डा बताना गलत; Rakesh Bedi ने कई नेताओं के रेफरेंस से बनाया रोल

आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा. फिल्म ने सीधा 100 करोड़ से भी ज्यादा की ओपनिंग की, जिससे कई रिकॉर्ड्स नेस्तनाबूद हुए. जो भी फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकला, अधिकतर सभी को पसंद आई है. ‘धुरंधर 2’ में उन्हें कई चीजों ने इंप्रेस किया है, जिसमें से एक जमील जमाली का किरदार भी था.

नाराज ‘धुरंधर’ के असली जमील जमाली

राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली ने फिल्म में जो किया, उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.में उन्हें एक कॉमिक किरदार में दिखाया गया था, जिसके कारण पूरी फिल्म में मजा बरकरार रहा. हालांकि जिस पाकिस्तानी नेता पर ये किरदार बेस्ड बताया जाता है, वो राकेश बेदी के निभाए रोल से नाखुश थे.

‘धुरंधर’ का असली जमील जमाली

दिसंबर 2025 में जब धुरंधर का पहला पार्ट आया था, तब रियल लाइफ ‘जमील जमाली’ यानी नबील गबोल ने नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ये साफ कहा था कि जिस तरह से उन्हें फिल्म में दिखाया गया है, वो गलत है. उनके मुताबिक, वो ल्यारी के मेन हीरो थे, जिसे फिल्म में कॉमिक अंदाज में पेश किया गया.

नबील गबोल ने कई बार ‘धुरंधर’ में अपने किरदार को गलत तरीके से दिखाए जाने पर बात की थी. एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि फिल्म में और ल्यारी की छवि को बदनाम किया गया है. नबील गबोल ये भी बोले थे कि अगर ल्यारी में कोई इंडियन एजेंट आता, तो वो बचकर नहीं निकल पाता. ल्यारी की गलत छवि पर एक यूट्यूब चैनल से नेता ने कहा था, ‘इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ ये फिल्म बनाने की नाकाम कोशिश की.’

उसमें ल्यारी को एक आतंकवाद का अड्डा दिखाया गया. इसमें कोई शक नहीं कि वहां गैंग वॉर हुईं, उससे मुझपर भी असर हुआ. उस वक्त जो हालात ल्यारी के थे, वो सभी को पता हैं. मगर अब जो चीजें यहां बदली हैं. पूरी कराची में सबसे कम क्राइम ल्यारी के चार थानों में हैं. रात के 3 बजे लड़कियां भी अपने घर के बाहर निकल सकती हैं, वहां इतनी सेफ्टी हो गई है.’

पाकिस्तानी नेता अपने इंटरव्यूज में ऐसे कई और दावे भी कर चुके हैं कि उन्हें गलत तरीके से दिखाया गया है. नबील गबोल ने फिल्म में अपनी फैमिली को दिखाए जाने पर भी बात की थी. पारस जहांजेब के पॉडकास्ट में नेता ने कुछ दिन पहले कहा था, ‘फिल्म में जमील जमाली की बेटी को दिखाया है, जिसने गैंगस्टर से शादी की. तो ये कौनसी हकीकत है? एक इंडियन स्पाइ दिखाया गया है, जिसके साथ उसकी शादी होती है. ये सब बकवास है. मिर्च मसाला डालकर ये सब दिखाया गया है.’

कौन हैं नबील गबोल जिसके हाथ में ल्यारी की सियासत

नबील गबोल का जन्म 16 नवंबर 1962 में कराची में हुआ था. नेता गिरी उनके खून में थी, क्योंकि उनके परिवार वाले राजनीति के पुराने खिलाड़ी थे. दादा कराची के बड़े नेता थे, जो बाद में चलकर वहां के मेयर भी बने. उनके पिता और चाचा भी वहां के बड़े नेता रहे. नबील गबोल ने 24 साल की उम्र से ही नेता बनने का फैसला लिया. ल्यारी में उनका सफर कोई धमाकेदार तरीके से शुरू नहीं हुआ था. वो वहां चुपचाप आए, और धीरे-धीरे करके वहां के लोगों का मसीहा बन गए

नबील गबोल के लिए ल्यारी में पैर जमाना आसान नहीं था. चूंकि वहां बलोच-कच्छ से आए लोग रहते हैं, इसलिए उन्होंने भी खुद को उन्हीं के साथ जोड़ना शुरू किया. आगे चलकर नबील गबोल का सामना रहमान डकैत से हुआ, जिसने ल्यारी में अपना राज फैलाना शुरू किया. वहां गैंग वॉर और गैर-कानूनी काम बढ़ने लगे. फिर साल 2008 में नबील गबोल ने रहमान डकैत के साथ मिलकर PAC (पीपल अमन कमिटी) बनाई, जिससे ल्यारी में शांति लौट सके.

क्या सचमुच ‘धुरंधर’ के जमील जमाली हैं नबील गबोल? 

नबील गबोल के दावों पर राकेश बेदी ने भी रिएक्ट किया था, जिन्होंने ‘धुरंधर’ में जमील जमाली का रोल निभाया है. उन्होंने अपने इंटरव्यूज में ये साफ किया है कि उनका किरदार नबील गबोल पर बेस्ड नहीं है. उन्होंने कई सारे पाकिस्तानी नेता से रेफ्रेंस लेकर अपने किरदार को बनाया है और उसे पर्दे पर प्ले किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *