महू के पातालपानी में सनसनी: हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म, अश्लील तस्वीरों से चार महीने तक ब्लैकमेल; रिसॉर्ट से पकड़े गए आरोपी डॉक्टर के घर में आगजनी, दुकान में तोड़फोड़, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

महू के पातालपानी में हिंदू युवती को ब्लैकमेल कर चार महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी डॉ. सईद खान ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ रेप किया, इसकी तस्वीरें भी खींच लीं। इन्हीं तस्वीरों के जरिए वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था।

रेप के आरोपी डॉ. सईद खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

रविवार को भी उसने युवती को पातालपानी के बेलामोर रिसॉर्ट बुलाया। इसकी खबर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लग गई। वे भी रिसॉर्ट पहुंच गए। यहां एक कमरे से आरोपी को युवती के साथ पकड़ लिया। उसको जमकर पीटा। फिर पुलिस को सौंप दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब चार महीने पहले गुजरखेड़ा में डॉ. सईद खान के क्लिनिक पर इलाज कराने गई थी। वहां डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश किया और दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को रिसॉर्ट से पकड़ा।

भीड़ ने आरोपी डॉक्टर के घर में आग लगा दी।

आरोपी डॉ. सईद खान की बाइक भी जला दी।

आरोपी के घर में लगाई आग, दुकान में तोड़फोड़ की

देर शाम युवती के परिजन, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण आरोपी के आम्बाचंदन स्थित आरोपी डॉ. सईद खान के घर पहुंचे। यहां तोड़फोड़ की, फिर आग लगा दी।

इसके बाद वे आरोपी के गुजरखेड़ा स्थित बंद क्लिनिक पर पहुंचे। यहां पथराव किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा। फिलहाल, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी डॉ. सईद खान को पुलिस को सौंप दिया।

आरोपी हिरासत में, इलाके में पुलिस तैनात

बड़गोंदा थाने के टीआई प्रकाश वास्कले ने कहा- पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *