सागर में 21 मार्च की रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका दिया। कार में जलकर हुई सीमा की मौत अब एक बड़े राज की तरफ इशारा कर रही है। इस मामले में पुलिस ने पति डॉ. नीलेश कुर्मी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया
मुंह छिपाकर बैठा आरोपी डॉ. पति, साथ में दो सह आरोपी भी हैं
जेल जाने से पहले मीडिया के सामने डॉक्टर ने खुद को बेगुनाह बताया और दावा किया कि पत्नी की मौत हार्ट अटैक से हुई। लेकिन पुलिस की कहानी कुछ और ही कहती है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करने की बात सामने आई है।
‘पत्नी को पसीना आया, जिससे हार्ट अटैक की आशंका हुई’
आरोपी डॉ. नीलेश कुर्मी से मीडिया ने बात करने की कोशिश की। इस दौरान वह मुंह छिपाते हुए बोले कि उन्होंने पत्नी की हत्या नहीं की, बल्कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। कार में जलाने और दो साथियों को फंसाने के आरोपों से भी उन्होंने इनकार किया।
डॉक्टर के मुताबिक, पत्नी को अचानक पसीना आया, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक की आशंका हुई। इसी वजह से वे उन्हें गढ़ाकोटा से तेज रफ्तार में अस्पताल लेकर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि रास्ते में गिरवर के पास उनकी हालत बिगड़ने लगी, सांसें धीमी हो गईं और पल्स रेट गिर गया। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई।
वारदात से पहले घर की लाइट और कैमरे किए थे बंद
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपी डॉक्टर ने घर के सीसीटीवी कैमरे और लाइट बंद कर दी थी। मामले में डीवीआर जब्त कर लिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि उसमें से कोई फुटेज डिलीट तो नहीं किया गया। साथ ही लाइट बंद करने के

डॉक्टर के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी डॉक्टर नीलेश कुर्मी का मोबाइल जब्त किया है और उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि वारदात में किसी अन्य की भूमिका का पता लगाया जा सके।
पुलिस को यह भी संदेह है कि डॉक्टर एक से ज्यादा मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता था। फिलहाल ऐसे अन्य नंबरों की तलाश की जा रही है।

सीमा का सिर गोद में रखकर कार में बैठा था शिवम
वारदात के समय कार डॉ. नीलेश कुर्मी चला रहा था और उसके पास वाली सीट पर रामकृष्ण बैठा था। पीछे की सीट पर सीमा कुर्मी ड्राइवर साइड लेटी हुई थी, जबकि शिवम (शुभम) उसका सिर गोद में रखे बैठा था। घटना के बाद जिस साइड पर सीमा थी, उसी तरफ का दरवाजा लॉक पाया गया।
कोर्ट ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल
सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर के मुताबिक, डॉ. नीलेश कुर्मी, रामकृष्ण कुर्मी और शुभम कुर्मी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। सभी को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
21 मार्च को चनाटोरिया के पास जली थी कार
21 मार्च की सुबह करीब 4 बजे सानौधा थाना क्षेत्र के सागर-गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास एक कार में आग लग गई थी। इस हादसे में महिला की जलने से मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो अन्य युवक

तीनों आरोपियों को कोर्ट लेकर जाती हुई पुलिस।
हत्या को हादसे में बदलने लगाई थी कार में आग
1:14 PM
21 मार्च की सुबह करीब 4 बजे सानौधा थाना क्षेत्र के सागर-गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास एक कार में आग लग गई। इस घटना में कार में सवार सीमा कुर्मी की जलने से मौत हो गई, जबकि उनके पति डॉ. नीलेश कुर्मी और दो अन्य युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्हें खरोंच तक नहीं आई।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा। आगे की पड़ताल में यह आशंका मजबूत हुई कि कार में आग जानबूझकर लगाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुराग के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
देखिए घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में नजर आई डॉक्टर की कार।

फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया