एंकर – इंदौर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना एक युवक को भारी पड़ गया। ब्लैक फिल्म लगाकर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहे युवक को पुलिस ने न सिर्फ पकड़ा, बल्कि मौके पर ही उससे सार्वजनिक माफी भी मंगवाई।
वीओ – दरअसल इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा, जो कार पर ब्लैक फिल्म लगाकर तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। जांच के दौरान सामने आया कि कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी,
जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।जिसमें पुलिस ने मौके पर ही कार से ब्लैक फिल्म हटवाई और युवक पर चालानी कार्रवाई की। इतना ही नहीं, युवक से कान पकड़कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बाइट – राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी