श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने अहम फैसला लिया है। अब भस्म आरती की तरह संध्या और शयन आरती में शामिल होने के लिए भी श्रद्धालुओं को सशुल्क अनुमति लेनी होगी।
गुरुवार से लागू इस नई व्यवस्था के तहत प्रति श्रद्धालु ₹250 शुल्क निर्धारित किया गया है। समिति का कहना है कि इस कदम से मंदिर में बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण मिलेगा और दर्शन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।