6 मार्च, 2026, जगह- केरलम का इडुक्की। कॉलेज इवेंट में पहुंचे राहुल गांधी से एक स्टूडेंट ने ‘द केरल स्टोरी-2’ के बारे में पूछा कि हम इस तरह के नैरेटिव और फिल्मों को कैसे देखें, जो हमारे राज्य की छवि खराब करती हैं। राहुल ने जवाब दिया, ‘यह है कि थिएटर हॉल खाली हैं। कोई इसे देख नहीं रहा है।’
प्यार का झांसा देकर लड़कियों का धर्म बदलवाने के प्लॉट पर बनी ‘द केरल स्टोरी’ विवादों में रही। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इसे BJP की प्रोपेगेंडा फिल्म बताते हुए बैन कर दिया। हाईकोर्ट ने इसे रिलीज करने का आदेश दिया, लेकिन सिनेमा हॉल मालिक इसे दिखाने को तैयार नहीं हुए।9 अप्रैल को केरलम में विधानसभा की 140 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। द केरल स्टोरी चुनाव में मुद्दा है, लेकिन लोग और नेता इस पर बंटे हैं। धर्म परिवर्तन के दावे करने वाले संगठनों का कहना है कि किरदार और किस्से अलग हो सकते हैं, लेकिन ऐसी कहानियां यहां भरी पड़ी हैं।

6 जिलों में सबसे ज्यादा धर्म परिवर्तन, यहां विधानसभा की 70 सीटें
इस वक्त केरलम में महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की भी चर्चा में है। मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के एक मंदिर में शादी की है। राज्य में सरकार चला रही पार्टी CPM के सीनियर लीडर थॉमस आइजैक ने शादी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि यह रियल केरल स्टोरी है।
केरलम के 6 जिलों कासरगोड, कोझिकोड, त्रिशूर, मलप्पुरम, कन्नूर और पलक्कड़ में धर्म परिवर्तन के सबसे ज्यादा मामले आते हैं। इनमें त्रिशूर के अलावा सभी जिलों में 30% से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। इन जिलों में केरलम की आधी, यानी 70 सीटें हैं। इनके अलावा एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम और अलेप्पी के कुछ हिस्सों में भी ऐसे केस आते रहते हैं। BJP यहां CM पिनराई विजयन की बेटी की मुस्लिम से शादी करने का मुद्दा उठाती है।

मुख्यमंत्री पिनारई विजयन की बेटी टी. वीना ने 2020 में DYFI के अध्यक्ष पीए मोहम्मद रियास से शादी की थी।
केरलम की सड़कों या रैलियों में द केरल स्टोरी की भले कम चर्चा है, लेकिन इसकी धमक जरूर है। लोग दबी जुबान से कहते हैं कि इससे हिंदू और क्रिश्चियन दोनों पीड़ित हैं।दो केस, जिन्हें हिंदूवादी संगठन केरल स्टोरी का सच बता रहे
1. सोना एल्डहोसः मुस्लिम लड़के से प्यार, धोखा मिलने पर सुसाइड
एर्नाकुलम से करीब 50 किमी दूर पुथुपाडी की रहने वाली सोना एल्डहोस ने 9 अगस्त को घर में सुसाइड कर लिया। 23 साल की सोना ने सुसाइड नोट में रमीज का नाम लिखा। वह उसके साथ रिलेशनशिप में थी। 24 साल का रमीज कोच्चि एयरपोर्ट पर काम करता था।हिंदू ऐक्य वेदी के प्रेसिडेंट आरवी बाबू दावा करते हैं कि रमीज की शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चे थे। उसने ये बातें छिपाईं और सोना को शादी का झांसा दिया। सोना तब कॉलेज में पढ़ती थी। रमीज ने उसके साथ शारीरिक संबध बनाए। उसे कैद में भी रखा। पुलिस ने इस केस

रमीज की कुछ वॉट्सऐप चैट मिली हैं, जिसमें वह सोना पर इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहा था। रमीज के खिलाफ ड्रग्स के भी 7 केस दर्ज थे। रमीज सोना से कहता था कि तुम्हें पोन्नानी भेज दूंगा। मल्लपुरम जिले के पोन्नानी को मालाबार का मक्का कहा जाता है। यह 16वीं शताब्दी से इस्लामिक तालीम का सेंटर रहा है। मौनतुल इस्लाम सभा यहां की पुरानी संस्था है, जिसे आधिकारिक तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए मान्यता मिली है।
2. पुजारी की बेटी ने मुस्लिम लड़के से प्यार किया, अब घर में कैद
एर्नाकुलम जिले के परवूर शहर में मूकाम्बिका सरस्वती मंदिर है। आरवी बाबू बताते हैं कि मंदिर के मुख्य पुजारी की इकलौती लड़की भी इस ट्रैप में फंस गई। पढ़ने में होशियार थी। रोज पूजा-पाठ करती थी। फिर एक एक मुस्लिम लड़के के साथ लिव-इन में रहने लगी।कुछ महीने बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो घर लौट आई। अब बाहर नहीं निकलती। उनके पिता ने पुजारी का काम छोड़ दिया। परिवार मंदिर से दूर जाकर रहने लगा। अब वे किसी से नहीं मिलते।

फादर बोले- क्रिश्चियन कम्युनिटी ज्यादा शिकार, डिलीवरी बॉय लड़कियों को फंसा रहे
केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल से जुड़े फादर माइकल पुल्लीकल बताते हैं कि द केरल स्टोरी के कैरेक्टर और स्टोरी काल्पनिक हो सकते हैं, लेकिन ये सब्जेक्ट रिलेवेंट है। केरलम में हिंदू ही नहीं क्रिश्चियन कम्युनिटी भी इसके शिकार हैं। फंडामेंटलिस्ट मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन जानबूझकर ये सब करवा रहे हैं। ज्यादातर केस में शादीशुदा मुस्लिम लड़के ही शामिल होते हैं।

चर्च इसे रोकने के लिए क्या कर रहा है? माइकल जवाब देते हैं, ‘हमने हेल्पलाइन शुरू की है। एक साल में 22 लड़कियों ने मदद मांगी है। इनमें 9 नाबालिग हैं।’
’10 साल में 5 हजार से ज्यादा लड़कियों को धोखा देकर धर्म बदला’
हिंदू ऐक्य वेदी के अध्यक्ष आरवी बाबू बताते हैं कि केरलम में ऐसे मामलों के सटीक नंबर तो नहीं हैं, लेकिन 10 से 12 केस हर महीने रिपोर्ट होते हैं। 2015 से 2025 तक 5 हजार से ज्यादा लड़कियों का इस्लाम में कन्वर्जन हुआ है। हम इसके खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। जिलों में काउंसलिंग सेंटर्स खोले हैं। वहीं से हमें यह संख्या मिली है। आर्य विद्या समाजम् जैसे हिंदूवादी संगठनों ने जिलों में काम शुरू किया है। परिवार यहां अपनी लड़कियों को काउंसलिंग के लिए भेज रहे हैं।
‘केरल स्टोरी का 70 सीटों पर असर, क्रिश्चियन वोटर मुस्लिम कैंडिडेट के खिलाफ’
सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च के डायरेक्टर डॉ. धनुराज बताते हैं कि द केरल स्टोरी यहां चुनावी मुद्दा है। इसकी चर्चा हर घर में होती है, लेकिन लोग इसके आधार पर वोट करेंगे, ये मुश्किल है। यही वजह है कि कुछ महीने पहले BJP इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा

मुस्लिम बोले- लव मैरिज को लव जिहाद कहना गलत कोच्चि के रहने वाले साजिल कहते हैं कि द केरल स्टोरी की कहानी सच नहीं है। कुछ साल पहले इस तरह के दो-तीन मामले आए थे। प्यार दो लोगों के बीच की बात है। इसे हिंदू-मुस्लिम-क्रश्चियन से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। लव मैरिज को लव जिहाद नहीं बोलना चाहिए। यह पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा है। मुझे नहीं लगता कि चुनाव पर इसका असर होगा।कोच्चि के रहने वाले अनूप कहते हैं कि CPM के लोगों ने मोनालिसा को फेमस कर दिया। वे खुद को प्रोग्रेसिव दिखाते हैं, ताकि मुस्लिम उन्हें वोट दें। यहां ज्यादातर मुस्लिम UDF के साथ हैं।

मोनालिसा और फरमान ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी पर विवाद होने पर मोनालिसा ने कहा कि मैंने मर्जी से शादी की है। मुझ पर किसी ने भी दबाव नहीं बनाया है।’BJP बोली- लव जिहाद के खिलाफ सभी हिंदू एक होकर BJP को वोट देंगे, ऐसा मुश्किल’केरलम में BJP के वाइस प्रेसिडेंट आर राधाकृष्णन कहते हैं कि इस्लाम में लव जिहाद एक्सीडेंटल तरीके से नहीं आया है। कुरान में मुस्लिम की गैर मुस्लिम से शादी को अच्छा बताया गया है।

द केरल स्टोरी-2 की कहानी क्या झूठी है? राधाकृष्णन जवाब देते हैं, ‘बिल्कुल नहीं। ये सच्ची कहानी है। इसे हम चुनाव में भी उठा रहे हैं।’क्या चुनाव में इसका फायदा मिलेगा? वे कहते हैं, ‘इलेक्शन अलग विषय है। हां, कुछ तो असर होगा ही। ऐसा भी नहीं है कि लव जिहाद का विरोध कर रहे सभी लोग BJP को ही वोट करेंगे। पूरी हिंदू कम्युनिटी भी एकजुट होकर BJP को वोट नहीं देगी।’
‘CPM ने मोनोलिसा को प्रोटेक्ट किया, केरला स्टोरी बदनाम करने की साजिश’
CPM के सीनियर लीडर और पूर्व सांसद सेबिस्टियन पॉल कहते हैं कि केरल स्टोरी-2 की कहानी बकवास और काल्पनिक है। इसीलिए हमारी सरकार ने इसे बैन कर दिया।मोनोलिसा की शादी में CPM नेताओं के शामिल होने पर सेबिस्टियन पॉल कहते हैं कि इसे बेवजह तूल दिया गया है। हमने उन्हें प्रोटेक्ट किया। हमारे मंत्री ने आशीर्वाद दिया। पूरी पार्टी उनके समर्थन में खड़ी है। उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। यही रियल केरल स्टोरी है।