कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ‘वेस्टर्न स्टाइल’ में किया गया प्रपोजल खौफनाक वारदात में बदल गया। एक युवती ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड को बांधकर जिंदा जला दिया।

प्रपोजल के नाम पर युवती ने बॉयफ्रेंड की कर दी हत्या
आरोपी युवती ने पहले अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोजल के नाम पर बुलाया। इसके बाद किसी विवाद के चलते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि युवती ने युवक को बांध दिया और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
प्रपोजल के नाम पर युवक की मौत
मंगलवार को बेंगलुरु में एक टेलीकॉम स्टोर में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया, उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और वेस्टर्न स्टाइल में प्रपोज करने के बहाने से उसे कुर्सी से बांध दिया और फिर उसे आग लगा दी।पुलिस ने बताया कि युवती उस युवक से इसलिए नाराज थी क्योंकि वह उसे नजरअंदाज कर रहा था। महिला ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद किया और उसे मरते हुए देखती रही।
अधिकारियों ने बताया कि प्रेरणा और किरण, दोनों 27 साल के थे और एक ही स्टोर में साथ काम करते थे। वे एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे।हालांकि, हाल के दिनों में प्रेरणा को लगने लगा था कि किरण उसे उतना ध्यान नहीं दे रहा है जितना उसे मिलना चाहिए और वह उससे शादी भी नहीं करेगा।
गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस ने मामले में आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच रिश्ते को लेकर तनाव चल रहा था, जो इस खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया।