जागेश्वर धाम में गर्भगृह में हथियार के साथ प्रवेश पर बवाल: अविनाश सिंह विवादों में, पुजारियों का विरोध; पीएम-सीएम की परंपरा का हवाला, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का एक्शन, मंदिर परिसर में लगेगा चेतावनी बोर्ड

अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम में सोमवार को उत्तर प्रदेश के बरेली के डीएम अविनाश सिंह अपने गनर के साथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गए. डीएम वहां नवग्रह पूजा कर रहे थे और उनका सुरक्षाकर्मी कार्बाइन जैसे असलहे के साथ गर्भगृह के भीतर मौजूद था. पुजारियों ने इसे मंदिर की पवित्रता और धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए तुरंत विरोध दर्ज कराया.

विवादों में घिरे बरेली के डीएम अविनाश सिंह

सुरक्षा कर्मियों ने इसे प्रोटोकॉल का हिस्सा बताया, जबकि स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है. प्रशासन ने अब मंदिर परिसर में हथियारों से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मंदिर के पुजारी नवीन चंद्र भट्ट, मनोज भट्ट और अन्य का कहना है कि गर्भगृह की पवित्रता सर्वोपरि है. उनके मुताबिक, अब तक देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जब यहां दर्शन के लिए आए, तब उनकी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कभी गर्भगृह के अंदर हथियार नहीं ले जाया गया. पुजारियों ने स्पष्ट किया कि भगवान जागेश्वर के गर्भगृह की मर्यादा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस घटना ने मंदिर की प्राचीन परंपराओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ASI ने चस्पा किया नोटिस

विवाद बढ़ने के बाद मंदिर प्रबंधन और पुजारियों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो. पुजारियों का तर्क है कि मंदिर परिसर के बाहर कहीं भी हथियारों को लेकर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था, जिसके कारण यह भ्रम हुआ. इसके बाद अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने परिसर के बाहर चेतावनी से संबंधित नोटिस चस्पा कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *