नागपुर में बागेश्वर बाबा का बयान चर्चा में: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले—“चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को समर्पित करो”; बयान पर छिड़ी बहस

नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर बाबा ने बयान देते हुए लोगों से चार बच्चे पैदा करने और उनमें से एक को RSS के लिए समर्पित करने की बात कही. यह बयान भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में दिया गया, जहां मोहन भागवत, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी भी मौजूद थे.

प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है. भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वो चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए समर्पित करें.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे चार पैदा करो, जिस में एक स्वयंसेवक संघ को दो.  उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत खुद मौजूद थे. इसके अलावा  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में कई साधु संतों की भी मौजूदगी रही.

बयान के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं

भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. बागेश्वर बाबा के बयान के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है. फिलहाल उनके इस बयान को लेकर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *