भोपाल में सनसनीखेज किडनैपिंग-कम-ठगी: IAS कोचिंग डायरेक्टर शुभ्रा रंजन से 2 करोड़ वसूले, पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर को अगवा कर उनसे बड़ी रकम वसूली गई। घटना में आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि उनका ही पूर्व छात्र निकला। जानकारी के अनुसार, आईएएस कोचिंग से जुड़ी डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को भोपाल बुलाकर बंधक बनाया गया। आरोपी ने कोचिंग का नया सेंटर खोलने का प्रस्ताव दिया और इसी बहाने उन्हें दिल्ली से यहां बुलाया गया। बताया जा रहा है कि शहर पहुंचने के बाद उन्हें एक फ्लैट में रोका गया, जहां दबाव बनाकर उनके खाते से करीब 2 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। रकम लेने के बाद आरोपी वहां से निकल गया।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। कुछ समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा है, जो भेल के रिटायर्ड अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने इस वारदात की योजना कब और कैसे बनाई, और क्या इसमें किसी और की भी भूमिका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *