इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर: ड्यूटी पर खड़े दो पुलिसकर्मियों को टक्कर, नशे में धुत पुलिसकर्मी चालक गिरफ्तार, एक की हालत गंभीर


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर दूर जा गिरे। चौंकाने वाली बात यह है कि कार चलाने वाला भी पुलिसकर्मी ही निकला।

उसे मौके से पकड़ लिया गया। हादसे में एक आरक्षक की हालत गंभीर है। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार देर रात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है।पुलिस के मुताबिक बीट बिजलपुर में आरक्षक प्रमोद त्यागी और भूरालाल जामले ड्यूटी पर थे। उनकी ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। गश्त के दौरान दोनों दुर्गानगर एबी रोड के पास बाइक के साथ खड़े थे, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

देखिए तस्वीरें

दोनों आरक्षक ड्यूटी के दौरान सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

कार की टक्कर से दोनों पुलिसकर्मी दूर उठलकर गिरे।हादसे का VIDEO आया सामनेहादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि रात में दोनों आरक्षक सड़क किनारे खड़े हैं। एक बाइक पर बैठा है, जबकि दूसरा बाइक के पास खड़ा है। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार आती है और दोनों को जोरदार टक्कर मार देती है, जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरते हैं।

हादसे में घायल आरक्षक प्रमोद त्यागी और भूरालाल जामले।

लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को निकाला हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों घायल पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायल पुलिसकर्मी की मदद करते लोग।

कार चालक पुलिसकर्मी नशे में था हादसे में भूरालाल जामले के पेट, सिर और पैरों में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं प्रमोद त्यागी के पैरों में चोट आई है। पुलिस के अनुसार कार डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी विजय चौहान चला रहा था, जो नशे में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *