इंदौर-भोपाल मेट्रो में ‘Celebration on Wheels’: अब प्री-वेडिंग, बर्थडे और शूट के लिए किराए पर मिलेंगे कोच, ₹5-7 हजार प्रति घंटा दर तय

इंदौर-भोपाल की मेट्रो लागत 22 हजार करोड़ से अधिक की है। अभी ट्रायल रन में यात्रियों का टोटा है। इसके चलते अब मेट्रो को किराए पर देने का फैसला लिया गया है। प्री वेडिंग शूट, किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी व अन्य आयोजनों के लिए यह प्रति घंटे किराए से मिलेगी।

किस तरह से होगी किराए की दर

आयोजनों के लिए व्यक्ति को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) को 5 से 7 हजार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से किराया देना होगा। इसे सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स का नाम दिया जा रहा है। स्टेशन पर खड़े मेट्रो कोच के लिए 5 हजार रुपए प्रति घंटा और चलती मेट्रो कोच के लिए 7 हजार रुपए प्रति घंटा का किराया लिया जाएगा। साथ ही अधिकतम 50 लोग अधिकतम हो सकेंगे। सुरक्षा राशि 20 हजार देय होगी जो रिफंड की जाएगी।

यह आयोजन होंगे मेट्रो में

बर्थडे, प्री-वेडिंग शूट और किटी पार्टी, फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन व अन्य गतिविधियों के लिए यह किराए पर दी जाएगी।

एमपीएमआरसीएल के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि यह पहल भोपाल और इंदौर की बदलती शहरी जीवनशैली और नागरिकों की जरुरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इससे मेट्रो आमजन के करीब आएगी। मेट्रो संचालन और यात्रियों की सुविधा को प्रभावित किए बिना आयोजित किए जाएंगे।

अभी हर दिन 200 यात्री करते हैं सफर

पीआरओ धीरज शुक्ला ने बताया कि सेलिब्रेशन आन व्हील्स शुरु हो गई है। इसकी बुकिंग की जा सकती है। इंदौर मेट्रो में अभी सुबह 11 से साढ़े चार बजे तक रन होता है। औसतन हर दिन 200 यात्री सफर करते हैं। वीकेंड पर थोडी संख्या अधिक हो जाती है।

इन आयोजनों की मिलेगी अनुमति

  • फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री एवं विज्ञापन
  • बर्थडे पार्टी एवं किटी पार्टी
  • प्री-वेडिंग शूट एवं सेलिब्रेशन
  • फोटोशूट एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां

ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

निर्धारित आवेदन फॉर्म के माध्यम से कम से कम 15 दिन पूर्व आवेदन करना होगा

ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

  • निर्धारित आवेदन फॉर्म के माध्यम से कम से कम 15 दिन पूर्व आवेदन करना होगा
  • व्यक्तिगत, संस्थागत, प्रोडक्शन हाउस एवं कंपनियां आवेदन कर सकती हैं
  • “पहले आओ, पहले पाओ” (First Come, First Serve) के आधार पर बुकिंग

टैरिफ संरचना

स्थिर अनडेकोरेटेड मेट्रो कोचः ₹5,000 प्रति घंटा

गतिशील अनडेकोरेटेड मेट्रो कोचः ₹7,000 प्रति घंटा

बर्थडे, प्री-वेडिंग एवं किटी पार्टी हेतु अधिकतम 50 व्यक्तियों की अनुमति, इसके अतिरिक्त व्यक्तियों पर MPMRCL के निर्धारित किराया नियम लागू होंगे एवं निर्धारित शुल्क देय होगा। प्रति कोच ₹20,000 की सुरक्षा जमा राशि (रिफंडेबल), आयोजन के बाद नियमों के पालन पर वापस की जाएगी

आवेदन यहां करना होगा

आवेदक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं-

भोपाल

कार्यालय: GM/DGM (Operations)

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, सुभाष नगर डिपो, भोपाल, मध्य प्रदेश, ई-मेल आईडी -cri.bhopal@mpmrcl.mp.gov.in

इंदौर

कार्यालय: GM/DGM (Operations)

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड गांधी नगर मेट्रो डिपो, सुपर कॉरिडोर, इंदौर, मध्य प्रदेश ईमेल आईडी-

rev.indorempm@mpmrcl.mp.go v.in

अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

सुरक्षा एवं नियम

सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी

ज्वलनशील/खतरनाक सामग्री एवं फायर-बेस्ड डेकोरेशन पूरी तरह प्रतिबंधित

शराब, धूम्रपान एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था/पब्लिक न्यूजेंस पर सख्त रोक

मेट्रो संचालन एवं यात्रियों की सुविधा प्रभावित नहीं होगी

किसी भी नुकसान की भरपाई आयोजक द्वारा की जाएगी

सभी कार्यक्रम सख्त सुरक्षा मानकों और मेट्रो नियमों के तहत आयोजित होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *