उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र से दर्शन करने आए तीन युवकों से नंदी हॉल में प्रोटोकॉल दर्शन कराने का झांसा देकर 5 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी आशुतोष शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुणे, महाराष्ट्र निवासी शार्दुल कांबले, मानव गायकवाड़ और तन्मय भालेकर 13 मई को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। शार्दुल के भाई का पहले आशुतोष शर्मा नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ था। उस दौरान आरोपी ने खुद को मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन कराने वाला बताकर भविष्य में आने पर संपर्क करने की बात कही थी।इसी भरोसे पर युवकों ने आशुतोष शर्मा से संपर्क किया। आरोपी ने नंदी हॉल में बैठाकर विशेष दर्शन कराने के नाम पर उनसे 5 हजार रुपए ऑनलाइन गूगल-पे के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। ट्रांजेक्शन आईडी 613361985319 बताई गई है।

महाकाल मंदिर में बुकिंग का डॉक बनाया जाता है।
श्रद्धालुओं के अनुसार पैसे लेने के बाद एक गार्ड उन्हें लेने आया, लेकिन वह उन्हें बैरिकेड्स के पास छोड़कर चला गया। काफी इंतजार के बाद भी जब नंदी हॉल से दर्शन नहीं हुए तो युवकों को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रशासन से शिकायत की।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी आशुतोष शर्मा ने प्रोटोकॉल दर्शन बुक कराए थे। इस संबंध में मंदिर प्रशासन को सूचना दिए जाने के बाद मामला महाकाल थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।महाकाल मंदिर में वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन को लेकर पहले भी विवाद और शिकायतें सामने आती रही हैं।
महाकाल मंदिर में वसूली का कोडवर्ड ‘शूटर

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से रुपए लेकर अवैध तरीके से दर्शन कराने के मामले में पुलिस अब तक 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर चुकी है। मंदिर के 8 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है लेकिन अब भी अवैध वसूली नहीं रुकी है