इंडिगो फ्लाइट में डायबिटीज मरीज को वॉशरूम जाने से रोका! लैंडिंग से पहले प्रोटोकॉल का हवाला, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Diabetic Passenger in Indigo: कुछ चीजें नियम कायदों से ऊपर होती हैं। प्रोटोकॉल के चलते अगर बीमार इंसान की मदद न की जाए तो ये गलत है। इंडिगो एयरलाइन में सफर कर रहे यात्री की दिक्कत X पोस्ट पर बताई गई है। डायबिटीज पेशेंट के साथ हुआ अनुभव आप भी जानिए।

फ्लाइट के लैंडिंग से पहले सीट पर बैठे रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन परिस्थितियां कई बार अलग हो सकती हैं। ऐसी स्थिति बन सकती है, जब यात्रियों को मजबूरन सीट से उठना पड़े। इस वक्त क्रू मेंबर की जिम्मेदारी होती है कि वो यात्री की दिक्कत को समझें। मगर इंडिगो एयरलाइन में ऐसा नहीं हुआ। वहां डायबिटीज के मरीज के साथ वो किया गया जो नहीं होना चाहिए था।

डायबिटीज के मरीज को इंडिगो एयरलाइन में वॉशरूम नहीं जाने दिया गया

क्या हुआ था

X की पोस्ट सोशल वर्कर शुभम कुशवाहा ने की है। उन्होंने रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E6313 का किस्सा बताया है। जिसमें एक डायबिटीज मरीज सवार था।

डायबिटीज मरीज को जाना था वॉशरूम

दिक्कत तब शुरू हुई जब एक यात्री को वॉशरूम जाना था। ये यात्री डायबिटीज मरीज थे और इनके लिए वॉशरूम जाना हेल्थ से जुड़ा मामला था। पर वो नहीं जा सके। उन्हें नियम कायदों और प्रोटोकॉल का हवाला दे दिया गया।

लैंडिंग से पहले नहीं

क्रू मेंबर ने इस दौरान लैंडिंग से पहले सीट से न उठने के लिए बोला था। जबकि यात्री के लिए वॉशरूम जाना जरूरी था। पोस्ट में ये दावा किया गया है कि पर्याप्त समय होने के बाद भी यात्री को सीट से उठने नहीं दिया गया। 6.15 का मामला है जबकि लैंडिग 6.35 पर हुई थी।

मम्मी पापा के साथ भी करती

पोस्ट को देखकर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि क्या क्रू मेंबर अपने मम्मी पापा के साथ भी यही करती। वहीं एक यूजर ने अपना पर्सनल अनुभव भी बताया है। एक यूजर ने लिखा है कि ये डीजीसीए का नियम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *