जैसलमेर डंपिंग यार्ड में 500 से अधिक गायों के सड़े शव मिलने से हड़कंप, निस्तारण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त; ठेकेदार को नोटिस, कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट

राजस्थान में जैसलमेर की कचरा डंपिंग साइट पर रविवार को करीब पांच सौ से ज्यादा की संख्या में गायों के सड़े हुए शव मिलने के वीडियो सामने आया है.

डंपिंग यार्ड में नगरपरिषद के मृत पशुओं के अधिकृत हड्डी ठेकेदार द्वारा इन मरी हुई गायों के शवों के निस्तारण न करने से आमजन में नाराजगी का माहौल व्याप्त है. उधर, जैसलमेर जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने इस संबंध में मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्चुअल रिपोर्ट मांगी है.

इसके अलावा नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढा ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए यार्ड के मृत पशुओं के ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. फिलहाल नगरपरिषद ने मृत पशुओं को डंपिंग यार्ड से हटाकर निस्तारण कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *