चोइथराम मंडी शराब दुकान पर फायरिंग: अवैध अहातों को लेकर लिस्टेड गुंडों का आतंक, रोकने पर ठेकेदार को धमकी और गोलियां, सबूत होने के बावजूद अज्ञात में केस

चोइथराम मंडी चौराहे पर शराब दुकान पर हुए विवाद में द्वारकापुरी इलाके के लिस्टेड गुंडों ने न केवल शराब ठेकेदार सिद्धार्थ जायसवाल से खुलेआम विवाद किया, बल्कि उसकी शराब दुकान पर हथियारों से लैस होकर दनादन गोलियां भी चलाईं। बताया जा रहा है कि यह विवाद द्वारकापुरी इलाके के छोटा भानु ने अपने गुंडे साथी किशोर हटकर के लिए किया था।

किशोर आदतन बदमाश है। हाल ही में वह द्वारकापुरी इलाके में जमीनों के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी प्रेम प्रजापत के साथ जेल में बंद रहा था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया और फिर साथियों के साथ पश्चिम क्षेत्र में गुंडागर्दी शुरू कर दी।

किशोर हटकर के पास तीन अवैध अहाते हैं, जिनका संचालन वह गुंडों की फौज के दम पर करता है। वहीं भानु खुद को क्षेत्रीय विधायक के साथ रहने वाले ‘बड़े भानु’ का रिश्तेदार बताकर अहातों से अवैध वसूली करता है। दोनों ने मिलकर पश्चिम क्षेत्र के शराब ठेकेदारों को धमका रखा है। जो भी इन्हें अवैध अहाते के संचालन से रोकता है, ये खुलेआम कट्टे-पिस्तौल लेकर गैंग के साथ उसे धमकाने पहुंच जाते हैं।

सिर्फ चार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर मामला खत्म

चोइथराम मंडी शराब दुकान पर पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने आतंक मचाया। इसी दौरान विधायक समर्थक भानु ने दुकान संचालक संदीप जायसवाल को धमकाया और साथियों के साथ मिलकर हथियार तान दिए। जायसवाल के सुरक्षा गार्डों ने हथियार देखते ही गुंडों को जवाबी कार्रवाई के लिए चेताया और हवाई फायर किए। जवाब में गुंडों ने भी अवैध कट्टों से 6 से ज्यादा हवाई फायर किए। इस घटना में गुंडों द्वारा हथियार लहराकर धमकाने और फायर करने के फुटेज मौजूद हैं। फिर भी गुंडों के विधायक समर्थक बड़े भानु से सीधे संपर्क होने से एक भी बदमाश को चिह्नित नहीं किया। न ही नामजद केस दर्ज किया, जबकि इन सभी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल पुलिस ने चार बदमाशों किशोर मराठा, गजेंद्र, जितेंद्र सिंह और गार्ड अन्नू के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

गुंडों पर कार्रवाई कर रहे  दर्ज कराने कोई थाने नहीं आया। गोली चलने की सूचना मिलते ही हमने स्वयं संज्ञान लिया। सभी बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है। इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। जल्द ही सभी पर सख्त कानूनी एक्शन लेंगे – नरेंद्र रावत, डीसीपी, जोन-1

रिफ्रेशमेंट सेंटर की आड़ ली शराब दुकानों के अहाते पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। जहां भी दुकानें हैं, उनके आसपास रिफ्रेशमेंट सेंटर, पानी-पाउच की दुकानें खोलकर गुंडे इन्हें अहाते के रूप में चला रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करेंगे। – अभिषेक तिवारी, असिस्टेंट आबकारी आयुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *