इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा की मौत, VIDEO आया सामने; बड़ी बहन बोली- पेपर लीक और परीक्षा तनाव में थी, हादसा या साजिश? CCTV और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में अवंतिका इमारत से नीचे गिरती दिखी है।

पुलिस के मुताबिक, अवंतिका मौर्य धाकड़ कॉलोनी की एक निजी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रह रही थी। सपना ने बताया कि अवंतिका 3 बार नीट का एक्जाम पास नहीं कर पाई थी। हाल ही में परीक्षा रद्द होने के बाद वह तनाव में थी। कल सामान्य रूप से बातचीत भी नहीं कर रही थी। पूरे दिन काफी चुप-चुप थी। ज्यादातर सवालों के जवाब सिर्फ हां या न में ही दे रही थी।

गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह मोबाइल पर बहन नैना से बात कर रही थी। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते हुए छत कर तरफ चली गई। फिर नीचे आ गिरी। आवाज सुनकर बिल्डिंग में रहने वाले लोग बाहर आए। एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया।

अवंतिका के नीचे गिरते ही गेट पर खड़ा युवक दौड़कर उसके पास पहुंचा।

पिता बोले- कैसे गिरी, पता नहीं

अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी। पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य खरगोन के भिकनगांव में मेडिकल अफसर हैं। एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग की वजह से पांच दिन पहले ही इंदौर आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे फ्लैट के अंदर थे। अवंतिका किन परिस्थितियों में गिरी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

पिता घायल अवंतिका को लेकर तुरंत जूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उसने दम तोड़ दिया।

अवंतिका इसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरी थी।

कॉल डिटेल और परिस्थितियों की जांच

पुलिस का कहना है कि अवंतिका के मोबाइल की जांच, कॉल डिटेल और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

जनवरी में पी लिया था फिनाइल

चचेरे भाई धन सिंह ने कहा- अवंतिका गुरुवार को मेरे साथ थी। वह बार-बार टिंचा फॉल चलने की जिद कर रही थी लेकिन मैं उसने नहीं ले गया। रात करीब 9 बजे मैंने उसे घर छोड़ा था।

धन सिंह ने कहा- अवंतिका ने जनवरी में फिनाइल पीकर सुसाइड की कोशिश की थी। 3 बार नीट क्लियर नहीं होने पर बहन और पिता ने आगे तैयारी करने से भी मना कर दिया था। इस साल उसका खरगोन के फॉर्मेसी कॉलेज में एडमिशन करवा दिया गया था।

गुना में NEET छात्रा ने रेलवे ओवरब्रिज से लगाई थी छलांग

इससे पहले 6 जून की सुबह करीब 8 बजे गुना में नीट की तैयारी कर रही 19 वर्षीय युवती ने बजरंगगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी थी। उसके पिता कॉन्स्टेबल हैं, जो आरोन में पदस्थ हैं।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि एक आरक्षक की बेटी ओवरब्रिज के पास घायल हुई है। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती खुद ओवरब्रिज से कूदी है या किसी अन्य हादसे का शिकार होकर नीचे गिरी है, इसकी जांच की जा रही है।फिलहाल युवती की हालत गंभीर है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

सीसीटीवी फुटेज में छात्रा ओवरब्रिज से कूदते हुए दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *