काला जादू के शक में डॉक्टर बना कातिल! दिल्ली के पॉश माउंट कैलाश में 15 साल पुरानी मेड की बैट-चाकू से हत्या, डिप्रेशन से जूझ रहे डॉक्टर का चौंकाने वाला कबूलनामा; पुलिस को ‘ब्लैक मैजिक’ थ्योरी पर शक, असली वजह की जांच जारी


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

नई दिल्ली:‘वो काला जादू करती थी, इस वजह से मेरे घर में अशांति फैल रही थी. इसीलिए मैंने उसकी हत्या कर दी, मेरे घर के सभी लोग मीना के ब्लैक मैजिक से परेशान थे…’ ये कबूलनामा है साउथ ईस्ट दिल्ली के पॉश माउंट कैलाश में अपनी घरेलू सहायिका की कथित तौर पर हत्या करने वाले डॉक्टर का.

दिल्ली में मेड की हत्या मामले में बड़ा खुलासा

महिला का खून से लथपथ शव गुरुवार को बिल्डिंग की छत पर मिला था. इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर मनीष गुप्ता को अरेस्ट किया है. आरोप है कि डिप्रेशन से जूझ रहे डॉक्टर ने अपनी 45 साल की हाउस हेल्प मीना की कथित तौर पर पहले बैट से पीट-पीटकर हत्या की, फिर उसे चाकू घोंपा. महिला के शव के पास से पुलिस ने चाकू और बैट भी बरामद किया.

जब पुलिस घटना वाली जगह पर पुहुंची तो शव के पास बैठे आरोपी डॉक्टर ने कहा कि वह सरेंडर कर रहा है.पुलिस के मुताबिक, मीना उनके यहां पिछले 15 साल से काम कर रही थी. डॉक्टर मनीष की पत्नी आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं. घटना के वक्त वह नर्सिंग होम में थीं. उनका एक बेटा भी है, जिसने अभी 12वीं पास की है. पुलिस को शक है कि वह काला जादू वाली झूठी कहानी बना रहा है. हत्या की वजह कुछ और हो सकती है. डॉक्टर की उंगली पर एक बाइट का निशान है. शक है कि मेड ने डॉक्टर को पहले काटा है. हत्या से पहले दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर बहस हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डॉक्टर ने कबूली हत्या की बात

मृतक मीना के शरीर पर पुलिस को चोट के कई निशान मिले. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी डॉक्टर ने हत्या की बात कबूल करते हुए क्राइम की कहानी बताई कि कैसे उसने मेड को मौत के घाट उतारा. डॉक्टर ने बताया कि मीना को पहले उसने बैट से पीटा, फिर चाकू से हमला किया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टर ने दावा किया कि मीना काला जादू करती थी. अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टर ने दावा किया कि महिला के काला जादू की वजह से उनका पूरा परिवार परेशान था. हालांकि, पुलिस ने बताया कि डॉक्टर लगातार अलग-अलग बयान दे रहा है.

डिप्रेशन से जूझ रहे डॉक्टर ने किया मेड का मर्डर

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा है . उसका घरेलू सहायिका के साथ कोई विवाद तो  नहीं था, इसकी जांच भी चल रही है. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच के लिए क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया है. आरोपी डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

बल्ला और चाकू से की घरेलू सहायिका की हत्या

हत्या में इस्तेमाल बल्ला और चाकू पुलिस ने जब्त कर लिए हैं. अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. बता दें कि महिला का शव डॉक्टर मनीष गुप्ता के घर के पास एक बिल्डिंग की छत पर खून से लथपथ हालत में गुरुवार को मिला था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सुबह करीब 11:36 बजे मौके पर पहुंची, तो देखा कि डॉक्टर शव के पास बैठा हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *