उज्जैन में श्रद्धालु को ई-रिक्शा की छत पर बैठाकर कराया खतरनाक सफर, ओवरलोड वाहन का वीडियो वायरल; पुलिस ने चालक पर की कार्रवाई, रिक्शा जब्त


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक द्वारा लापरवाही का मामला सामने आया है। एक ई-रिक्शा चालक ने यात्री को वाहन की छत पर बैठाकर सफर कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उज्जैन यातायात पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है।

वीडियो में ई-रिक्शा क्रमांक 4778 में एक यात्री वाहन की छत पर बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो संज्ञान में आते ही यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

ई-रक्शा के ऊपर बैठा यात्री।

वाहन का चालान कोर्ट में प्रस्तुत किया

पुलिस के अनुसार चालक द्वारा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई है। वाहन का चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

यातायात डीएसपी दिलीप परिहार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

पुलिस ने की अपील, सुरक्षा नियमों का पालन करें

पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी तरह से जान जोखिम में डालकर यात्रा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *