पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार Mustang भगाता रहा 17 वर्षीय नाबालिग, एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़ सीधे खड़े PC-12 प्लेन में घुसा; टूटा विंग और लैंडिंग गियर

शराब के नशे में मस्टैंग कार (Ford Mustang) चला रहे एक लड़के ने जमकर तांडव मचाया है. उसने एयरपोर्ट पर खड़े एक प्लेन में तेज रफ्तार कार (Ford Mustang) से टक्कर मार दी. जिसके बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस दौरान प्लेन में भी काफी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है

अमेरिका के न्यू हैंपशायर में तेज रफ्तार Mustang ने एयरपोर्ट पर खड़े प्लेन में मारी टक्कर

कि प्लेन का बायां विंग (पंख) टूटकर अलग हो गया और लैंडिंग गियर भी क्षतिग्रस्त हुआ है. पुलिस ने नशे में धुत नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है. घटना अमेरिकी के न्यू हैम्पशायर (New Hampshire) की है. एयरपोर्ट (Portsmouth International Airport) पर खड़े प्लेन में कार की टक्कर का वीडियो बड़ी तेजी के साथ अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस को रोकने पर भगाई कार

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई है, जब एक काले रंग की 2008 मॉडल फोर्ड मस्टैंग (Ford Mustang) कार को रुकने का इशारा किया गया. इस पर कार ड्राइवर ने रोकने के बजाय बिना लाइट जलाए भागने लगा. मस्टैंग कार काफी तेज रफ्तार में होने के चलते अनियंत्रित हो गई और पोर्ट्समाउथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Portsmouth International Airport, New Hampshire) की बाउंड्री को तोड़ते हुए अंदर घुस गई. इस दौरान वहां पर खड़े एक ग्राउंड सपोर्ट ट्रैक्टर और एक एयरक्रॉफ्ट को टक्कर मार दी.

कार की टक्कर में प्लेन का एक विंग टूटा

मौके का जो वीडियो सामने आया है, उसमें मस्टैंग कार (Ford Mustang) का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है, जबकि जिस प्लेन में टक्कर हुई है, उसका एक विंग टूटा दिखाई दे रहा है और कार की टक्कर में एयरक्राफ्ट के फ्यूल लीक होने की जानकारी है. फिलहाल पुलिस ने मस्टैंग ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस का कहना है कि मस्टैंग को एक 17 वर्षीय लड़का चला रहा था, जो न्यू हैम्पशायर का रहने वाला है. वह शराब के नशे में पूरी तरह से धुत था. बता दें कि जिस प्लेन (PC-12) में 17 वर्षीय लड़के ने टक्कर मारी है. वह सिंगल-इंजन टर्बोप्रॉप एयरक्राफ्ट है. इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर बिजनेस एविएशन और रीजनल पैसेंजर ऑपरेशंस के लिए किया जाता है.

रूटीन मेंटनेंस के लिए खड़ा था एयरक्राफ्ट

टक्कर में नुकसान हुए एयरक्रॉफ्ट के विंग और लैंडिंग गियर की मरम्मत में काफी खर्च आने की संभावना है. पिलाटस PC-12 एयरक्राफ्ट को संचालित करने वाले प्लेनसेंस ने पुष्टि की कि पिलाटस PC-12 उसके पोर्ट्समाउथ हेडक्वार्टर में खड़ा था, जिसका रूटीन मेंटेनेंस होना था. इस दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित मस्टैंग टक्करा गई. फिलहाल इस घटना में किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई, न ही फ्लाइट ऑपरेशंस पर कोई असर पड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *