हादसा टला… इंदौर में Air India विमान का पहिया जाम, जबलपुर में IndiGo फ्लाइट में यात्री की मौत से हड़कंप

इंदौर (Indore) एयरपोर्ट (airport) पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट (एआई-2592) का पहिया जाम हो जाने से विमान लगातार दो प्रयासों में भी उतर नहीं कर सका और दोनों बार विमान को वापस ऊपर उडऩा पड़ा। गंभीर स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी (Emergency) घोषित की गई। पायलट ने सूझबूझ से तीसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। हालांकि इस दौरान पूरे समय एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल बना रहा।

शाम करीब 4.10 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल को फ्लाइट के पायलट ने लैंडिंग गियर में तकनीकी समस्या की सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन, सीआईएसएफ और फायर कंट्रोल की टीमें अलर्ट मोड पर रहीं। एयर इंडिया के ड्यूटी स्टाफ को भी तत्काल तैनात किया गया। एयरपोर्ट पर आपात स्थिति से निपटने की सभी तैयारियां कर ली गई थीं। हालांकि विमान ने तीसरे प्रयास में शाम करीब 4.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। यह विमान 4.50 बजे मुंबई जाता है, जो सुधार के बाद यह 5.35 बजे रवाना हुआ।

उड़ते विमान में यात्री की सांसें थमीं… जबलपुर में आपात लैंडिंग
जबलपुर। अहमदाबाद से रांची जा रहे इंडिगो के विमान में सवार पश्चिम बंगाल के सुदीप गौनिश की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद विमान की जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के तुरंत बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिस समय यात्री की तबीयत बिगड़ी उस समय विमान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के ऊपर से गुजर रहा था। पायलट ने विमान को यहीं आपात स्थिति में उतारा गया। बताया जाता है कि यात्री सुदीप लंग्स की बीमारी से पीडि़त थे। वे इलाज के लिए ही अपनी बहन के साथ जा रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *