
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक ने अडानी ग्रुप पर बड़ा दांव लगाया है। अडानी ग्रुप की कंपनी रिन्यू एग्जिम डीएमसीसी की बॉन्ड बिक्री में ब्लैकरॉक ने करीब एक तिहाई हिस्सा खरीदा है। यह पहला मौका है जब ब्लैकरॉक ने अडानी ग्रुप की किसी कंपनी में निवेश किया है। सूत्रों के मुताबिक रिन्यू डीएमसीसी ने 750 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी किए थे जिसमें से ब्लैकरॉक ने 250 मिलियन के बॉन्ड खरीदे हैं। इस इश्यू में ब्लैकरॉक के अलावा कम से कम 5 और इंटरनेशनल इनवेस्टर्स ने भी खरीदारी की। यह बॉन्ड इश्यू 3 से 5 साल के टेन्योर के लिए है और इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल आईटीडी सीमेंटेशन के अधिग्रहण को फाइनेंस करने के लिए किया जाएगा।