तेलंगाना विधानसभा में सियासी हंगामे के बीच दर्दनाक हादसा, IAS के PA राजू को आया हार्ट अटैक; मंत्री वाकिति श्रीहरि ने दिया CPR, नहीं बची जान

हैदराबाद : तेलंगाना के विधानसभा परिसर में मंगलवार को पशुपालन मंत्री वाकिति श्रीहरि ने एक सीनियर आईएएस के निजी सचिव को सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की। बाद में, उन्होंने मेडिकल स्टाफ को मौके पर बुलाया और पीड़ित को एंबुलेस से हॉस्पिटल भेजने की व्यवस्था की। बाद में अस्पताल से उसकी मौत की खबर आई।

एंबुलेंस से राजू को भिजवाया अस्पताल

एएनआई के मुताबिक, घटना मंगलवार को तेलंगाना विधानसभा में हुई, जहां अभी मॉनसून सेशन चल रहा है। विधानसभा परिसर में राज्य के विशेष सचिव नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू अचानक गिर गए। तब राज्य के मंत्री वाकीति श्रीहरि वहां से गुजर रहे थे। शोरगुल होते ही पशुपालन मंत्री मौके पर पहुंचे और राजू को सीपीआर दिया। बाद में, मेडिकल स्टाफ की मदद से, राजू को आगे के इलाज के लिए एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान राजू की सांसें टूट गईं।

पहले दिन विधानसभा में हुआ था हंगामा

बता दें कि तेलंगाना विधानसभा में सोमवार को सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी बीआरएस के बीच काफी विवाद हुआ था। बीआरएस के विधायकों ने काले कपड़े पहनकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया। बीआरएस विधायक ने स्पीकर गड्डम प्रसाद को कथित तौर पर अपशब्द भी कहे। इससे आहत । कांग्रेस की ओर से शिकायत दर्ज कराने पर सैफाबाद पुलिस ने बीआरएस एमएलसी टी मधुसूदन राव उर्फ ​​टाटा मधु और एन नवीन कुमार रेड्डी को गिरफ्तार भी किया था।

स्पीकर गड्डम प्रसाद से मिले सीएम रेवंत

मंगलवार को तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी और डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद से उनके कक्ष में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विधानसभा सत्र के पहले दिन हुए हंगामे के बाद स्पीकर के साथ एकजुटता दिखाई। दूसरी तरफ, बीआरएस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बीआरएस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारायणगुडा पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *