फायरिंग और धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी 3.4 करोड़ की बुलेटप्रूफ लग्जरी कार, जानिए क्या है खास – देखें VIDEO

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी कार कलेक्शन में एक नई बुलेटप्रूफ लग्जरी शामिल की है। इसमें बुलेटप्रूफ फीचर जैसे आर्मर्ड बॉडी पैनल और रिइनफोर्स्ड ग्लास हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बुलेटप्रूफ मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 कार की कीमत लगभग 3.40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह सलमान की पहली बुलेटप्रूफ कार नहीं है। उनके पास पहले से भी एक बुलेटप्रूफ कार है।

सलमान ने 2 करोड़ रुपए की बुलेटप्रूफ निसान पैट्रोल एसयूवी भी खरीदी थी।

लग्जरी कार में हैं खास फीचर

न्यूज 18 के मुताबिक, यह कार सिर्फ प्रीमियम SUV नहीं है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन और 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव है। यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 4.9 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

20 मई को एक युवक सलमान के घर में घुसा

बता दें कि पिछले महीने 20 मई को सलमान खान के घर में एक शख्स के घुसने का मामला सामने आया था। पुलिस ने बताया था कि 23 साल के आरोपी का नाम जीतेंद्र कुमार है और छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

साथ ही पिछले महीने ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। दोनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।

बांद्रा में FIR दर्ज, आरोपी को एक बार भगाया तो फिर लौट आया

सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की थी। संदीप ने बताया था कि 20 मई की सुबह 09:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उसे चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।

संदीप ने कहा था कि वह शख्स शाम करीब 7:15 बजे फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

14 अप्रैल 2024 की फायरिंग के बाद सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया। इसी बालकनी से वह अपने फैंस का अभिवादन करते हैं।

सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ

  • 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।
  • सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।
  • गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

14 अप्रैल 2024 को सलमान के घर फायरिंग हुई थी। उसके ठीक एक साल बाद 14 अप्रैल 2025 को सलमान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान की कार को बम से उड़ाने की बात कही।

मैसेज में लिखा था- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया था।

पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।

फायरिंग केस की टाइमलाइन

14 अप्रैल 2024 की फायरिंग की तस्वीर

14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार दिखे थे।

सलमान ने धमकियों पर कहा था- जितनी उम्र लिखी, उतना जिएंगे

लॉरेंस गैंग से लगातार मिल रही धमकियों पर सलमान खान ने इस साल 26 मार्च को कहा था –

QuoteImage

भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे।

QuoteImage

सिक्योरिटी बढ़ाई जाने पर सलमान ने कहा, ‘कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलने से दिक्कत हो जाती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *