_मप्र। भोपाल – गुनगा गांव में शराब पीने से मना करने पर एक 20 वर्षीय युवक ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।परिजनों की आंखों के सामने हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया है।__प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शंकर अहिरवार (20), पिता पदम अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर में शराब पीने की आदत को लेकर परिजनों और शंकर के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद से क्षुब्ध होकर शंकर गुस्से में गांव के पास बनी पानी की टंकी की ओर भाग गया और उस पर चढ़ गया।_
_घटना की भनक लगते ही उसका भाई भी पीछे-पीछे पानी की टंकी पर चढ़ा और उसने शंकर को समझाने व रोकने का भरसक प्रयास किया। हालांकि, जब तक कोई कुछ समझ पाता या मदद के लिए आगे आता, युवक ने टंकी से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।_
_घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गुनगा थाना प्रभारी रिंकू सिंह जाटव ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है…।_