3 सेकेंड में 4 बार पलटी कार, VIDEO: सीहोर में 20 फीट ऊपर उछला ड्राइवर, युवती की मौत; 6 घायल

सीहोर जिले के भेरुंदा में एक कार ने 3 सेकेंड में 4 बार पलटी खाई। फिर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। इस दौरान कार का ड्राइवर हवा में 20 फीट तक उछला। 6 जुलाई को हुए इस हादसे का वीडियो बुधवार को सामने आया है।

कार सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। ड्राइवर गाड़ी से बाहर फिंका गया।

एक्सीडेंट में एक युवती की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हैं।जानकारी के अनुसार, टवेरा कार में सवार सभी लोग खंडवा के रहने वाले थे। वे किसी काम से नरसिंहपुर जा रहे थे। भादाकुई के पास ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया।

देखिए, दो तस्वीरें…

तेज रफ्तार कार पलटी खाते हुए सड़क से नीचे खेत में गिरी।

ड्राइवर कार से निकलकर हवा में उछला, फिर जमीन पर गिर गया।

पुलिस बोली- गाड़ी को संभाल नहीं पाया ड्राइवर

मौके पर मौजूद लोग तुरंत कार के पास पहुंचे। इसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पोस्टमॉर्टम के बाद युवती का शव परिजन को सौंप दिया गया। भेरूंदा एसडीओपी रोशन जैन ने कहा- टवेरा किसी और गाड़ी से नहीं टकराई है। तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी को ड्राइवर संभाल नहीं पाया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।