सीधी जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं का दारूपार्टी के बाद मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें नेता ढाबे पर मारपीट और गालीगलौज करते नजर आ रहे हैं। भाजयूमों के नेता इतने नशे में हैं कि चलते-चलते गिर जा रहे हैं। इसके बाद एक शख्स उन्हें लाते मारता नजर आ रहा है।
वीडियो 17 मई की रात का बताया जा रहा है। इस दिन जपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के सीधी आए थे। बायपास रोड स्थित सिंघम ढाबा में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात रात भाजपा नेताओं ने दारू पार्टी की। करीब 3 बजे युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच पहले विवाद हुआ और ये हाथापाई और गाली-गलौच तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग शराब के नशे में थे। उनसे चलते तक नहीं बन रहा था। वीडियो में नजर आ रहा एक नेता लड़खड़ाकर बार-बार गिरता नजर आ रहा है।
तस्वीरें देखिए…

दारू पार्टी में ये नेता थे मौजूद आरोप है कि भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के साथ निशांत मिश्रा, प्रिंस पांडेय और उनके साथियों का खड्डी मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण तिवारी और अजेंद्र नाथ मिश्रा से विवाद हुआ। इस मारपीट में मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा समेत एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
किसी नेता ने नहीं कराई शिकायत हालांकि, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने लगाए आरोप इधर, कांग्रेस नेता संदीप सिंह पटेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “इससे घटिया और नकारा नेतृत्व क्या हो सकता है। भाजपा खुद को संस्कारी पार्टी बताती है लेकिन उसके युवा नेता शराब के नशे में एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं।” एनएसयूआई प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार ने भी वायरल वीडियो को भाजपा के “असली संस्कार” बताया। मामले को दबाने का प्रयास
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के दबाव में दोनों पक्षों ने मामले को दबाने की कोशिश की, जिसके कारण थाने में शिकायत नहीं की गई। जब प्रदीप मिश्रा और निशांत मिश्रा से इस मामले पर बात करने का प्रयास किया गया, तो दोनों ने इसे “आपसी मामला” बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और फोन काट दिया।