इंदौर। पब गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,शराब पीते दुकान से दबोचा

नाइट कल्चर लागू होने के तीसरे बाद इंदौर के पॉश इलाके में फायरिंग करने वाले आरोपी सोनी उर्फ विजय यादव को पुलिस ने पकड़ लिया। लसूड़िया पुलिस ने विजय को रविवार की रात गिरफ्तार किया। बीते हफ्ते SUV में बैठकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच फायर किए। ये गोलिंया पब संचालक और उसके दोस्त के पैर में लगी। पब में एक व्यक्ति और उसके परिवार को बाउंसर ने पब में जाने से रोक दिया था। विवाद की जांच करने पिछले रविवार दोपहर आबकारी विभाग की टीम भी पब की जांच करने पहुंची थी। इसे लेकर पब के संचालक से कार चालक की कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद कार के अंदर से ही आरोपी ने एक के बाद एक पांच फायर कर दिए। जिसमें पब के मालिक और उसके दोस्त के पैरों में गोलियां लगी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी से फुटेज निकालकर पुलिस ने कार मालिक का पता लगाया और उसके घर पर दबिश भी दी लेकिन वह नहीं मिला था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *