धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की विक्ट्री पार्टी के कई वीडियो सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि एक होटल में CJP प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य छात्र इकठ्ठा हुए। उन्होंने जमकर डांस किया।
CJP की विक्ट्री पार्टी कब और किस होटल में हुई थी, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
इन वीडियो पर अंग्रेजी में “रेजिग्नेशन पार्टी” (इस्तीफा पार्टी) लिखा हुआ है। सौरव दास भी डांस करते नजर आए। एक वीडियो में स्टूडेंट- ‘लड़की ब्यूटीफुल’ गाने पर डांस कर रही है।सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने सवाल उठाए। इस पर सौरव दास ने X पर लिखा कि यह आज की पीढ़ी और Gen-Z का स्टाइल है।
होटल में कॉकरोच पार्टी का डांस…
जेठमलानी ने लिखा था- तथाकथित युवा नाच रहे हैं
महेश जेठमलानी ने X पर लिखा, यकीन नहीं होता CJP नेतृत्व होटल में जीत का जश्न मना रहा है। दिल्ली में कई दिनों तक हिंसा देखने के बाद ये तथाकथित युवा कार्यकर्ता अब संगीत बजाकर नाच रहे हैं।
सौरव दास बोले- यह Gen-Z का स्टाइल है
होटल में डांस पार्टी के वीडियो पर सवाल उठने पर सौरव दास ने X पर लिखा- इससे सिर्फ यही साबित होता है कि सरकार और कुछ लोग आज की Gen-Z और नई पीढ़ी की सोच और भाषा को नहीं समझते। उन्होंने कहा-
दास ने कहा- बदलाव की लड़ाई लड़ने के लिए हमें वैसा दिखने की जरूरत नहीं है, जैसा पिछली पीढ़ियां सोचती हैं कि कोई आंदोलन होना चाहिए (इसका मतलब किसी का अपमान करना नहीं है)।
हमारी पीढ़ी ऐसी ही है, आत्मविश्वास से भरी, रचनात्मक, मजबूत और किसी तय छवि में बांध पाना नामुमकिन है। अंकल-आंटी शिकायत करते रहें, उन्हें हमारे साथ तालमेल बिठाना ही होगा।

दीपके पार्टी में नहीं दिखे, कल राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मिले
अभिजीत दीपके इस पार्टी में नजर नहीं आए। वे रविवार को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मिलने उनके घर पहुंचे थे। वहां से निकलकर उन्होंने यही बताया कि सरकार से बात चल रही है कि किसी भी स्टूडेंट पर केस न किया जाए।
दरअसल अभिजीत ने लीगल एडवाइस लेने के लिए कपिल सिब्बल से मुलाकात की थी। सिब्बल भारत के सबसे सीनियर वकीलों में गिने जाते हैं, और पिछले चार दशक से ज्यादा समय से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
CJP का प्रदर्शन खत्म, रिएक्शन जारी

PM मोदी का ऐलान- परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई: पीएम मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। मोदी ने कहा- फ्रेंड्स स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा