मोदी के मन में जगह नहीं बना पाए कॉकरोच… कौशल किशोर चतुर्वेदी

मोदी के मन में जगह नहीं बना पाए कॉकरोच..

शनिवार 25 जुलाई 2026 को पूरा देश कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर आंदोलन से हैरान परेशान था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को कॉकरोच की मांगों के सामने अपना सिर झुकाते हुए इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा था। मोदी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी के सामने सफाई भी दी थी और उन्हें आश्वस्त भी किया था कि केंद्र सरकार युवाओं के लिए बहुत संवेदनशील है। पर कॉकरोच, जनता पार्टी के युवा प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक अपना उग्र प्रदर्शन जारी रखा था। ऐसे में लग रहा था कि माह के अंतिम रविवार 26 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकप्रिय प्रसारण मन की बात में कॉकरोच जनता पार्टी का जिक्र अवश्य करेंगे। लेकिन प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ही बड़ी मुश्किल से खत्म हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का अपने मन की बात कार्यक्रम में लेशमात्र भी जिक्र नहीं किया। यानि जिस तरह कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी जीत का जश्न मनाते हुए मोदी सरकार पर व्यंग्य कसे थे। वह मोदी को तनिक भी रास नहीं आया। और शायद इसी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कॉकरोच जनता पार्टी का जिक्र करना भी उचित नहीं समझा।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले रविवार को विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है। हम सभी भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस निजी क्षेत्र द्वारा विकसित किया गया भारत का पहला रॉकेट है। हमारे युवा अन्वेषकों ने वो कर दिखाया, कल्पना तक मुश्किल थी। उन्होंने गजब की कुशलता, जुनून और धैर्य दिखाया।फिजिक्स ओलंपियाड में हमारे सभी पांच छात्रों ने गोल्ड मेडल जीता और भारत ने पहली रैंक हासिल की। पिछले एक दशक में हर फिजिक्स ओलंपियाड में हमारे देश के छात्रों ने गोल्ड या सिल्वर मेडल जरूर जीते हैं। केमिस्ट्री ओलंपियाड में भी हमारे सभी छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते। ये अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस रही है। बायोलॉजी ओलंपियाड में भी हमारे सभी छात्रों ने मेडल जीते, इनमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल है। वहीं, गणित ओलंपियाड में हमारे छात्रों ने दो स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किये।फिजिक्स ओलंपियाड में हमारे सभी पांच छात्रों ने गोल्ड मेडल जीता और भारत ने पहली रैंक हासिल की। पिछले एक दशक में हर फिजिक्स ओलंपियाड में हमारे देश के छात्रों ने गोल्ड या सिल्वर मेडल जरूर जीते हैं। केमिस्ट्री ओलंपियाड में भी हमारे सभी छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते। ये अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस रही है। बायोलॉजी ओलंपियाड में भी हमारे सभी छात्रों ने मेडल जीते, इनमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल है। वहीं, गणित ओलंपियाड में हमारे छात्रों ने दो स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किये। युवाओं की और भी कई उपलब्धियाँ, मोदी ने गिनाई, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर एक शब्द भी नहीं बोले।
तो बड़ी बात यह है कि मन की बात में पीएम मोदी ने युवाओं का हौसला फिर बढ़ाया लेकिन इनमें कॉकरोच को कोई तवज्जो नहीं दी। कुल मिलाकर इसके संकेत बहुत गम्भीर हैं। शायद यह कॉकरोच जनता पार्टी के लिए सीधी सी चेतावनी भी है कि मोदी को वह सब रास नहीं आया जिसे कॉकरोच अपनी उपलब्धियां मान रहे हैं। ‘अभी तो पहला विकेट गिरा है, आगे देखिए कितने विकेट गिरते हैं’ जैसी कॉकरोच की सोच शायद आगे फलदायी साबित होने वाली नहीं है। मोदी सरकार ने अपने पहले विकेट की आहुति दे दी है, लेकिन दूसरे विकेट पर कॉकरोच की निगाह गई तो पूर्ण रूप से सतर्क मोदी सरकार सबक सिखाए बिना नहीं रहेगी।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जिनकी आज पुण्यतिथि भी है, ऐसे एपीजे अब्दुल कलाम के शब्दों में, यदि समझा जाए तो उन्होंने कहा था कि “किसी को हराना बहुत आसान है, लेकिन किसी का दिल जीतना बहुत मुश्किल है।” तो शायद कॉकरोच इस पूरे प्रसंग में मोदी सरकार को हरा तो चुके हैं लेकिन मन में जगह नहीं बना पाए हैं।

कौशल किशोर चतुर्वेदी

कौशल किशोर चतुर्वेदी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पिछले ढ़ाई दशक से सक्रिय हैं। पांच पुस्तकों व्यंग्य संग्रह “मोटे पतरे सबई तो बिकाऊ हैं”, पुस्तक “द बिगेस्ट अचीवर शिवराज”, ” सबका कमल” और काव्य संग्रह “जीवन राग” के लेखक हैं। वहीं काव्य संग्रह “अष्टछाप के अर्वाचीन कवि” में एक कवि के रूप में शामिल हैं। इन्होंने स्तंभकार के बतौर अपनी विशेष पहचान बनाई है।वर्तमान में भोपाल और इंदौर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र “एलएन स्टार” में कार्यकारी संपादक हैं। इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एसीएन भारत न्यूज चैनल में स्टेट हेड, स्वराज एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल में मध्यप्रदेश‌ संवाददाता, ईटीवी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ में संवाददाता रह चुके हैं। प्रिंट मीडिया में दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका में राजनैतिक एवं प्रशासनिक संवाददाता, भास्कर में प्रशासनिक संवाददाता, दैनिक जागरण में संवाददाता, लोकमत समाचार में इंदौर ब्यूरो चीफ दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नई दुनिया, नवभारत, चौथा संसार सहित अन्य अखबारों के लिए स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर कार्य कर चुके हैं