एटा में महिला होम ट्यूटर पर FIR: बच्चों से PM मोदी को लेकर कहलवाए अपशब्द, रील बनाकर इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट; पुलिस तलाश में जुटी

एटा में नाबालिग बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहलवाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होम ट्यूटर महिला के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश जारी है।

दरोगा की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, दरोगा गगन दीप की शिकायत पर प्रतिभ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रतिभा थाना मिरहची क्षेत्र के हिम्मतपुर काकामई उर्फ बादामपुर की रहने वाली बताई गई है।

वीडियो में बच्चों से सवाल करती दिखी महिला

वीडियो में कुछ बच्चे अपनी चीजें चोरी होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद महिला ट्यूटर उनसे पूछती है कि यह सब चोरी कौन कर रहा है। एक बच्चा जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहता है। वीडियो में कुछ बच्चे जंतर-मंतर जाने की बात कर रहे हैं। एक व्यक्ति वोट चोरी की बात कहते सुनाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *