अमेरिका में अचानक थमीं उड़ानें, एयरपोर्ट्स पर फंसे 15 लाख यात्री: कोई हार्प बजाकर तो कोई बच्चों संग खेलकर बिताता रहा वक्त, 10 तस्वीरों में देखिए अफरा-तफरी और बेबसी का मंजर

अमेरिका में अचानक पूरे देश में उड़ानों पर रोक लगा दी गई। इससे एयरपोर्ट्स पर करीब 15 लाख यात्री फंस गए। इस दौरान कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट हार्प बजाकर समय बिताता दिखा, तो कोई बच्चों के साथ खेलता नजर आया। वहीं, कुछ यात्री लैपटॉप पर काम करते दिखे।

10 तस्वीरों में देखिए एयरपोर्ट्स के हाल..

परेशान यात्री न्यूयॉर्क एयरपोर्ट के फर्श पर बैठे दिखे। दोनों फोन और लैपटॉप की मदद से घर पहुंचने का दूसरा रास्ता तलाशते नजर आए

वर्जीनिया के डलेस एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार के बाद कोई अंगड़ाई ले रहा है, तो कोई सिर झुकाए बैठा रहा।

वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर फ्लाइट रद्द होने के बाद लगेज बेल्ट पर अकेले बैठकर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट हार्प बजाकर समय बिताता यात्री

वर्जीनिया के डलेस एयरपोर्ट पर कोई लैपटॉप पर काम कर रहा तो कोई सिर झुकाकर झपकी ले रहा।

ये तस्वीर शिकागो के ओ’हारे एयरपोर्ट की है। सबसे पहले यहीं से उड़ानों पर रोक लगाई गई।

न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी (JFK) एयरपोर्ट पर टर्मिनल में आते-जाते यात्री।

JFK एयरपोर्ट पर महिला यात्री अपना सिर पकड़कर सीढ़ियों के बगल में बैठी रही

फ्लाइट में फंसे यात्रियों को पानी सर्व करती फ्लाइट अटेंडेंट।

फ्लाइट के उड़ने के इंतजार में बैठा यात्री बच्चे को गोद में बैठा कर उसके साथ मस्ती करके टाइम पास करता हुआ।

एयरपोर्ट की डिस्प्ले स्क्रीन पर देरी से चल रही और रद्द हुई उड़ानों की जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *