दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, आग लगने से 7 यात्रियों की मौत, 22 घायल

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।एक्सीडेंट में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें 6 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर में चोट लगने के कारण हुई है। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार करीब एक घंटे तक दोनों वाहन जलते रहे। आग के बीच ही पैसेंजर्स का रेस्क्यू किया गया।

बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। हादसे में 21 लोग घायल हैं। इन्हें दौसा जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण एक्सीडेंट हुआ है।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, एक ग्रामीण ने दावा किया कि बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे थे।

सबसे पहले देखिए- हादसे से जडी PHOTOS…

बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही हैं। पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह करीब एक घंटे तक बस के अंदर जांच की।

एक्सप्रेसवे पर वाहनों में लगी आग के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक रोका गया। करीब एक घंटे बाद जलते हुए वाहनों को साइड किया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस में आग तेजी से फैली थी। इस कारण अंदर फंसे लोगों को निकालने में परेशानी हुई।

हादसे में कई बच्चे भी घायल हुए हैं। हॉस्पिटल में एक महिला घायल परिवार को बचाने की गुहार लगाते हुए पुलिसकर्मी के पैरों में गिर गई।

बस में करीब एक घंटे तक आग लगी रही। आग के बीच में से ही अंदर फंसे पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया।

एक्सीडेंट के बाद एक्सप्रेसवे पर खून और शवों के टुकड़े बिखर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ पैसेंजर्स एक्सीडेंट के बाद बस से बाहर भी गिर गए थे।

दावा- तुरंत नहीं मिली मदद, सिगरेट भरी थी

बस के पैसेंजर ने बताया कि स्लीपर हंस ट्रेवल्स की थी। मंगलवार शाम करीब 5 बजे बस ऋषिकेश से इंदौर के लिए निकली थी। एक्सीडेंट के तुरंत बाद बस में आग लग गई थी। करीब एक घंटे तक घायलों को कोई मदद नहीं थी।

रेस्क्यू के लिए पहुंचे एक ग्रामीण ने बताया कि आग में फंसे पैसेंजर्स चीख-पुकार रहे थे। आग बुझाने के दौरान बस की डिक्की में सिगरेट से भरे कई बॉक्स नजर आए थे। आशंका है कि इनके कारण आग ज्यादा भड़की थी।

20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी

जैसलमेर में भी पिछले साल नवंबर में एक बस में आग लग गई थी। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। ज्यादातर यात्री 70 प्रतिशत तक झुलस गए थे। बस में 57 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान डीएनएटेस्ट से की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *