शहर में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । मामला कनाडिया थाना क्षेत्र के हिंगोनिया गांव की है । यह एक सिरफिरे ने पहले अपनी पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या की ओर फिर उसकी लाश के साथ 12 वर्षीय बेटी ओर 10 वर्षीय बेटे को लेकर तालाब पहुंचा जहां दोनों बच्चों को तालाब में जिंदा ही फेंक दिया ।
जिसमें बेटा अपनी जान बचाकर भागा और लोगों को इसकी जानकारी दी तब लोगों ने पुलिस को घटना बताई जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ रातभर रेस्क्यू चलाया गया जिसमें अल सुबह बच्ची का शव बरामद किया गया ।प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि है आरोपित ने चरित्र शंका के चलते पूरी घटना को अंजाम दिया है । एसीपी आशीष पटेल ने बताया कि कनाडिया
क्षेत्र के रहने वाले सुनील चौहान ने पहले पत्नी अनिता हत्या की फिर 12 साल की बेटी माही ओर 10 साल के बेटे अजय को जिंदा ही तालाब में फेंक दिया । अजय ने तालाब से निकलकर अपनी जान बचाई ओर लोगों को इसकी जानकारी दी । जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई । पुलिस ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया एसडीआरएफ की टीम की मदद से
माही का शव तालाब से निकाला । पुलिस ने सिरफिरे सुनील को हिरासत में ले लिया बताया जा रहा है कि उसने भी आत्महत्या की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया । अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है ।