आज का पञ्चाङ्ग

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ दिनांक – 04 जुलाई 2026🌤️दिन – शनिवार

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – आषाढ (गुजरात- महाराष्ट्र ज्येष्ठ)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – चतुर्थी दोपहर 12:39 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र – धनिष्ठा दोपहर 01:43 तक तत्पश्चात शतभिषा*
🌤️ *योग – प्रीति शाम 05:02 तक तत्पश्चात आयुष्मान*
🌤️*राहुकाल – सुबह 09:22 से सुबह 11:03 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:02*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:23*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩 व्रत पर्व विवरण-

💥*विशेष- चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *व्रत विवेक(कौन से वार को व्रत करने से क्या लाभ)* 🌷

➡ *सोमवार का व्रत…उग्र है तो , क्रोध आदि दुर्गुण मिटाने के लिए*

➡ *मंगलवार का व्रत… शांति पाने, धन का अभाव मिटाने*

➡ *बुधवार का व्रत… ज्ञान विकसित करता है.. बुद्धि बढ़ाने के लिए*

➡ *गुरुवार का व्रत… बुद्धि का व्रत है..बुध्दि का छिछरापन दूर करेगा…मन की चंचलता दूर करने*

➡ *शुक्रवार का व्रत… ओज की रक्षा करेगा..वीर्यवान होने के लिए, स्वप्नदोष…प्रदर रोग की बीमारियाँ मिटाने के लिए*

➡ *शनिवार का व्रत… सांसारिक आपदाओं से रक्षा करता है.. हनुमानजी के लिए*

➡ *रविवार का व्रत… स्वास्थ्य के लिए करते…सूर्य का ध्यान करे.. आरोग्य प्रदायक बन जाता…. व्रत ना करे तो ध्यान से भी आरोग्य मिलाता…*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 

 

🌷 *क्षयरोग (टी.बी.) में विशेष हितकारी आँवला* 🌷

🍏 *क्षयरोग की प्रारम्भिक अवस्था में आँवला बड़ा ही गुणकारी पाया गया है | इसमें क्षयरोग-प्रतिरोधक क्षमता है | आँवला व आँवले से बने पदार्थों, विशेषकर च्यवनप्राश का नियमित सेवन इसमें लाभदायी है |*

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *विद्याप्राप्ति और धंधे में सफलता पाने हेतु*

📝 *जिनको विद्याप्राप्ति में सफलता नहीं मिलती या तो व्यापार करते हैं पर कोई progress नहीं है …वे बुधवार के दिन गुरु मंत्र का जप ज्यादा करें, रोज की अपेक्षा …. और उस दिन दोपहर को आप खाना खाने से पहले केवल ३ पत्ते तुलसी के गिनकर ..गंगा जल में डूबा कर यानि कटोरी में रखें थोड़ा गंगा जल उसमें धोकर ..वो तीन पत्ते खा जाएँ ..उसके बाद भोजन करें |इस से….*

📝 *विद्याप्राप्ति में लाभ होता है,*

💰 *धन प्राप्ति होती है,*

😊 *व्यापार में वृद्धि होती है और शरीर स्वस्थ रखने में मदद मिलती है |*

🙏🏻 *और जप ज्यादा करें |*

🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 4 जुलाई

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

शुभ कार्य : मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

व्यापार : नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

परिवार : परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष – पॉजिटिव- कहीं फंसी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति कुछ हद तक बेहतर होगी। आपका सहज और उदार स्वभाव लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई से जुड़े कामों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा भी हो सकती है। नेगेटिव- किसी भी गैरकानूनी काम में दिलचस्पी न लें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। ज्यादा वाद-विवाद से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। इस समय अपनी हर गतिविधि धैर्य और संयम से करना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबार में कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि इस समय ग्रह गोचर कुछ नुकसानदायक परिस्थितियों का संकेत दे रहा है। घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना आपकी समस्या को कुछ कम कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार कम रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में उचित तालमेल बना रहेगा। घर में अनुशासित वातावरण रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में खुद को लकी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव करना जरूरी है। इस समय खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और इनके मनमुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से राहत मिलेगी। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। आपसी मेल-मिलाप से खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव- युवा और विद्यार्थी अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर लापरवाही न करें। वाहन से जुड़ी कोई दिक्कत आने से खर्चे बढ़ सकते हैं। घर बदलने को लेकर चल रही गतिविधियों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

व्यवसाय- कारोबार में अपनी योग्यता और मेहनत से आप कोई न कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। लव- जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक समस्या को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न आने दें। स्वास्थ्य- कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। कुछ समय शांत जगह पर या मेडिटेशन में जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- मिथुन राशि के लोग किसी भी माहौल में अच्छा तालमेल बनाकर रखेंगे। अपने सपने और योजनाएं साकार करने का अच्छा समय है। इसलिए अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। कई परेशानियों का समाधान मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में नियमितता बनी रहेगी। नेगेटिव- इस समय कजिन भाई-बहनों से रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत है, क्योंकि बिना वजह मतभेद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति का कोई मामला चल रहा है, तो फिलहाल उसके संबंध में सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है।

व्यवसाय- अपनी बिजनेस योजनाओं और कार्यप्रणाली को किसी के सामने जाहिर न करें। कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। सावधानी और सतर्कता रखने से काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर भी लक्ष्य पूरा करने का दबाव बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। दोस्तों के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप खुशी देगा। स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें। शांति से समाधान निकालें, क्योंकि तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही अव्यवस्थित दिनचर्या में आज सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने और बातचीत करने से किसी खास मुद्दे का समाधान निकलेगा। संबंध मधुर होंगे। किसी मित्र से अच्छा उपहार मिलने की भी संभावना है। नेगेटिव- बिजनेस में उतार-चढ़ाव और आर्थिक मंदी की वजह से परिवार के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी तरह का कर्ज लेने की कोशिश न करें। अनजान लोगों के साथ वाद-विवाद से दूर रहें, वरना आपके लिए ही समस्या खड़ी हो सकती है।

व्यवसाय- कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी कि आप बिजनेस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी जॉब से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग बना रहेगा। घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपना खास ध्यान रखें। खानपान से जुड़ी आदतों को व्यवस्थित रखना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- आज कामकाज का बोझ रोज की तुलना में ज्यादा रह सकता है, लेकिन चुनौतियां स्वीकार करने से आप सभी काम हल कर लेंगे और कुछ नया भी सीखेंगे। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे। नवीनीकरण या सुधार से जुड़े कामों पर भी विचार-विमर्श होगा। नेगेटिव- ध्यान रखें, घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। किसी भी तरह की उधारी आपको समस्या में डाल सकती है। विद्यार्थी फालतू बातों की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबार में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी, लेकिन कर्मचारियों के बीच संतुलन बनाकर रखने से आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे। मार्केट में आपकी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कुछ नई उपलब्धियां और ऑर्डर मिल सकते हैं। इसलिए संपर्क में रहें। नौकरी करने वालों को कोई समस्या आ सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। विपरीत लिंग के व्यक्ति से ज्यादा मेल-मुलाकात आपकी बदनामी का कारण बन सकती है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निजी कारणों की वजह से तनाव हावी हो सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- आज किसी अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से पुराने मतभेदों और समस्याओं का समाधान होगा। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए नौकरी या इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। नेगेटिव- अहंकार और जिद की वजह से किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव हो सकता है। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाएं। रिस्क वाले कामों में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर हासिल करें।

व्यवसाय- कारोबार या ऑफिस के मामलों में स्टाफ के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यक्षेत्र में व्यवस्था बनी रहेगी। संपर्कों को और मजबूत करें। ये संपर्क आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग आदि में मनोरंजन रहेगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य- ज्यादा कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। किसी पारिवारिक या सामाजिक मामले में आपके विचारों को विशेष महत्व दिया जाएगा। फंसा हुआ पैसा हासिल करने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- जिम्मेदारियां ज्यादा होने से व्यस्तता बढ़ेगी। दूसरों के मामले में दखल न दें और न ही बिना मांगे सलाह दें, वरना किसी के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- पेमेंट वगैरह समय पर मिलने से वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। किसी भी तरह की पार्टनरशिप करने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार करें। नौकरी से जुड़े कामों में हालात सामान्य रहेंगे। अभी बदलाव जैसी स्थितियां नहीं बन रही हैं। लव- आपकी किसी समस्या को सुलझाने में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मेडिटेशन जरूर करें और कुछ समय प्रकृति के साथ भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- ईश्वर की कृपा से सुख-शांति भरा दिन रहेगा। दिल को छू लेने वाली कोई घटना हो सकती है। कोई रुका हुआ सरकारी मामला हल करने के लिए समय अच्छा है, इसलिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाएं। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- भाई-बहनों से रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत है, क्योंकि बिना वजह गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी से कोई वादा किया है, तो उसे निभाना भी जरूरी है। कभी-कभी किसी खास फैसले को लेने में असहजता महसूस होगी।

व्यवसाय- बिजनेस में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी। ज्यादातर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले निपटा लेना उचित रहेगा। कोई भी लेनदेन पक्के बिल से ही करें, वरना पैसा फंस सकता है। ऑफिस के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। लव- घर में सुखद और व्यवस्थित माहौल रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- अपच और गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का खानपान रखें और कुछ समय प्रकृति के साथ बिताना भी अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही अव्यवस्थित दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। इससे आप आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आज को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव- युवा ध्यान रखें कि गुस्से और आवेश में कई बार बनता काम अंतिम चरण में अटक सकता है। यह समय धैर्य और संयम से बिताने का है। अपने परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। उनका ध्यान रखना आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

व्यवसाय- अपने बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय अपने विचारों को ही महत्व दें। दूसरों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार खत्म होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है। लव- घर में खुशी भरा माहौल रहेगा, लेकिन विवाहेतर संबंध आपके जीवन में परेशानियां ला सकते हैं। अपनी समस्या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से साझा करें। स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही की वजह से घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- मकर राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। कुछ अच्छे संपर्क स्थापित होंगे। दूसरों की समस्याएं और काम सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अपने कामों की तुलना में दूसरों की मदद करने में ज्यादा समय बीतेगा। नेगेटिव- गुस्सा और उत्तेजना से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। इसलिए हर परिस्थिति में सहज और शांत रहें। किसी असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी और बड़े-बुजुर्गों के सहयोग से अपनी समस्या हल करें। खुद में आत्मविश्वास बनाए रखना भी जरूरी है।

व्यवसाय- टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। सहयोगियों की मदद से आप कोई फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी करना नुकसानदायक रहेगा। किसी को भी पैसा या माल उधार न दें। वर्किंग महिलाएं अपने काम में कामयाब रहेंगी। लव- पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। विवाहेतर संबंध आपके जीवन में परेशानी ला सकते हैं। इनसे दूर ही रहें। स्वास्थ्य- सिरदर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति से बचने के लिए अपना खानपान व्यवस्थित रखें। कुछ समय आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- जीवन में शुभता के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम बहुत सोच-विचारकर करना आपको सफलता देगा। किसी मित्र की मदद से उलझे काम सुलझ जाएंगे। मानसिक रूप से भी सुकून महसूस करेंगे। नेगेटिव- कुछ रिश्तेदार आपके किसी व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। बेवजह के तर्क-वितर्क से दूर रहें। अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। पुरानी जायदाद से जुड़ी समस्याएं फिर से उठ सकती हैं। अपने कागज और दस्तावेज संभालकर रखें।

व्यवसाय- कामकाज को लेकर कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। किसी नए काम से जुड़ी भूमिका भी बनेगी। निवेश बढ़ाकर कारोबार विस्तार करने की प्लानिंग भी होगी। नौकरी में स्थायित्व रहेगा, लेकिन अपना लक्ष्य पूरा करने का दबाव भी बना रहेगा। लव- परिवार के सदस्य आपकी भावनाओं को समझेंगे और सहयोग करेंगे। कोई शुभ काम भी होने की संभावना है। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी बिताएं। अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यस्त रहेगी, लेकिन मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से सभी को खुशी मिलेगी। कोई बहुमूल्य वस्तु खरीदने की योजना है, तो आज फैसला लेना उचित रहेगा। नेगेटिव- परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। उनका आशीर्वाद और सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी है। बच्चों पर गुस्सा करने के बजाय उन्हें समझने और समझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय- व्यापार में पार्टनर और कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की संभावना है। किसी मीटिंग आदि में नेतृत्व भी करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी मित्र की ओर से कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है। युवाओं की दोस्ती में और नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उठ सकती है, जिससे चिंता रहेगी। इलाज के प्रति लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 04 जुलाई 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके लिये आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए निर्णय गलत साबित होंगे व्यवसायी भी कार्यो में क्षति होने से परेशान रहेंगे। दिन के आरंभ में लाभदायक समाचार मिलेंगे परन्तु दिन के अंत समय मे लाभ हानि में बदलने से निराशा होगी। आर्थिक व्यवहार भी आज सोच समझ कर ही करें धन लंबे समय के लिए फंस सकता है। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ेंगी जिससे धन एवं समय व्यर्थ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर अपमान हो सकता है। घर मे भी आप किसी की चुगली के शिकार बन सकते है। दिन का अधिकांश समय मानसिक अशांति कराएगा। शारीरिक दर्द की समस्या से कष्ट बढ़ेगा। घर के बुजुर्गो एवं आस पडोसियो से मतभेद रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। प्रातः काल किसी योजना के पूर्ण होने से धन आगम होगा। आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी कार्य भी समय से पूर्ण होंगे लेकिन यात्रा का मन बनने से आवश्यक कार्य मे बदलाव करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा परन्तु हाथ खुला होने से ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक सम्बन्ध आज दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। गृहस्थ में शान्ती बनाये रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यो में भी खर्च करेंगे। रक्त-पित्त विकार हो सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आज आपके अंदर परोपकार की भावना रहेगी जिसके बदले में आपको सम्मान एवं भाग्योन्नति मिलेगी। व्यवसायी वर्ग कार्यो को लेकर आरम्भ में आशंकित रहंगे लेकिन धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनने लगेगी। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। आज घर के सदस्यों का मार्गदर्शन भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बड़े बुजुर्गों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। भाई-बंधुओ से आपसी लेन देन को लेकर बहस हो सकती है। किसी समारोह में सम्मिलित होने के लिए दिनचार्य में परिवर्तन करना पड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी कुछ समय के लिए मानसिक उग्रता के कारण सर दर्द रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप मानसिक रूप से किसी बड़े कार्य अथवा परिश्रम वाले कार्य को करने की हालत में नही रहेंगे। आज जिस काम को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई टांग अड़ाएगा दिग्भ्रमित करने वाले भी आज कई मिलेंगे जिससे कार्य हानि होने की संभावना है। दिनचार्य संघर्षमय होते हुए भी आज आप लापरवाही अधिक करेंगे काम के लोग अथवा सही मार्गदर्शक आपको गलत लगेंगे इसके उलट गलत राय देने वालो पर आप मेहरबान रहेंगे। परन्तु मध्यान के बाद स्थिति कुछ सुधरेगी अपनी गलतियों से थोड़ी शिक्षा लेंगे फिर भी अपने मन की ही सुनेंगे। थोड़ा बहुत धन लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। घर मे टालमटोल के रवैये के चलते तकरार हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके समस्त कार्य निर्बाधित रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ भी रुक रुक कर होने से धन संबंधित परेशानियां कुछ हद तक सुलझेंगी। दोपहर के बाद किसी गुप्त चिंता के कारण मन व्याकुल रहेगा लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी छुटकारा पा लेंगे। नौकरी पेशा महिलाये आज कार्य क्षेत्र पर किसी बात से नाराज रहेंगी लेकिन घर को सुंदर बनाने में सहयोग करेंगी शारीरिक दर्द के कारण थोड़ी असहजता भी रहेगी फिर भी घरेलू कार्य समय पर पूर्ण कर सकेंगी। आस-पड़ोसियों से सम्बन्धो में सुधार आएगा। संताने मनमानी करेंगी जिससे क्रोध आएगा। उधार के व्यवहार में आज कमी आने से राहत मिलेगी। घर के बुजुर्ग लाभ दिलाएंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज धन की प्राप्ति जितनी सुगम रहेगी खर्च भी उतनीं ही जल्दी हो जाएगा। मितव्ययता बरतने पर भी खर्चो पर नियंत्रण नही रहेगा आकस्मिक खर्च आर्थिक उलझन बनाएंगे। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे परन्तु आज निवेश ना करें धन फंसने की संभावना अधिक है। नौकरी वाले जातक कार्यो की अधिकता से परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ दिन भर होता रहेगा अगर खर्च पर नियंत्रण रख सके तो यह धन आने वाले समय मे अतिउपयोगी सिद्ध होगा। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग से उचित मार्ग दर्शन मिलेगा फिर भी स्वभाव में जल्दबाजी के कारण इसका लाभ कम ही उठा पाएंगे। महिलाये आज अधिक उपयोगी सिद्ध होंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा फिर भी आध्यात्मिकता में रुचि मानसिक रूप से विचलित नही होने देगी। आज व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। नौकरी वाले आज कार्यो के प्रति नीरसत दिखाएंगे जिससे नौकरी पर खतरा हों सकता है। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों ही जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कार्य उलझ सकते है। परिजन आपके टरकाने वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी वाणी का तीखा पन व्यर्थ के झड़े मोल लेगा। मन भी काम की बातों को छोड़ इधर-उधर ज्यादा भटकेगा। आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें। सेहत में गिरावट आने से दवाओं का सहारा लेना पड़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन से आप कुछ विशेष उम्मीद नही लगाएंगे फिर भी आज कुछ ऐसा होगा जिसकी आपने कल्पना ही नही की। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन आशा से अधिक लाभदायक रहेगा लेकिन व्यवसायी वर्ग उधार के व्यवहार से बचने का विशेष ध्यान रखें आज उधार दिया धन निश्चित ही फंसेगा इसके विपरीत किसी से लिये उधार चुकाना आज शुभ रहेगा। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से बात मनवाने के लिए कुछ गलत तरीके अपनाएगे जिस वजह से वाद विवाद की संभावना है। धन को लेकर आज आप अधिक लालची बनेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भी कटौती करेंगे जिससे महिला अथवा संतानो की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। प्रातः काल के समय किसी के मनमाने रवैये के कारण परेशान रह सकते है। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय में कई दिनों से रुके पैसे वापस मिलने से शान्ति मिलेगी। शेयर आदी में निवेश आज ना करें उधार भी ना लें नाही किसी को दें। घर एवं बाहर के लोग भी आपकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंशा करेंगे। लेकिन घर का वातावरण किसी गलतफहमी के कारण खराब होने की संभावना है आवश्यकता पड़ने पर ही किसी की बातों का जवाब दें अन्यथा मौन बनाये रखें व्यर्थ कलह से बचेंगे। महिलाये शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगी परन्तु किसी अन्य कारण से मानसिक उद्देग बनेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी। आप जहां भी जाएंगे वहां का वातावरण विनोदी स्वभाव से हल्का बनाएंगे परन्तु ध्यान रहे मर्यादा पार करने से आज किसी से झगड़ा अथवा संबंध विच्छेद भी हो सकता है। कार्य व्यवसाय आज कम रुचि लेने से भगवान भरोसे ही चलेगा फिर भी आकस्मिक लाभ के समाचार रोमांचित करेंगे। पुराने लिए निर्णय से हानि भी अकस्मात ही होगी फिर भी आज के दिन व्यय की अपेक्षा धन की आमद ज्यादा ही रहेगी। बाहर घूमने यात्रा पर्यटन खाने पीने में ज्यादा रुचि लेंगे इन पर खर्च भी आवश्यकता से अधिक करेंगे। महिलाये जिद्दी स्वभाव रहने से स्वयं के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको लगभग सभी कार्यो के विपरीत फल मिलेंगे। आर्थिक उलझने बढ़ने से मन बेचैन रहेगा। अधिक प्रयास करने पर थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकेगा। उधार की लेनदेन आज भूल कर भी ना करें अन्यथा बाद में पछतावा होगा। व्यवसायी वर्ग भी पुराने उधार को लेकर चिंतित रहेंगे। घर एवं बाहर आज किसी से ज्यादा सहयोग की उम्मीद ना रखें सीमित साधनो से ही काम चलाना पड़ेगा। आज घर मे भी किसी ना किसी कारण से कष्ट बना रहेगा। महिलाये दिखावे की भावना से ग्रस्त रहेंगी थोड़ा करने पर भी बड़ा चढ़ा कर पेश करेंगी। मामूली बात पर कलह हो सकती है। धैर्य से दिन व्यतीत करें। दुसरो की गलती पर भी विरोध करने से बचें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *