Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276
Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276
Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292
भोपाल में पांच साल की किंडरगार्डन छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को 75 वर्षीय पड़ोसी एडवोकेट ने अंजाम दिया।
हबीबगंज थाने की एसआई मुक्ता शर्मा के मुताबिक, घटना 3 मई की है। पीड़िता के पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। उसकी नातिन के साथ ही पड़ोस में रहने वाले डिफेंस ऑफिसर की बच्ची भी खेलती है।
घटना वाले दिन बच्ची खेलने के लिए आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान आरोपी बच्ची को एक कमरे में ले गया। वहां उसके साथ गंदी हरकत की।

मासूम ने कहा- नाना ने की गंदी हरकत
घर लौटने के बाद रात में बच्ची ने मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। मां ने चेक किया तो खरोंच के निशान थे। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने बच्ची के साथ गलत काम किए जाने की आशंका जाहिर की। इसके बाद मां थाने पहुंची। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाना ने उसके साथ गलत काम किया।
पुलिस ने पॉक्सो और रेप का केस दर्ज कर आरोपी एडवोकेट को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने वारदात कबूली, कोर्ट ने जेल भेजा
शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में उसने बताया कि उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की है। मंगलवार शाम को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।