43-45 डिग्री की गर्मी में इंडिगो फ्लाइट बनी ‘भट्टी’, न AC न लाइट; दिल्ली जा रहे 160 यात्रियों ने झेले सबसे बुरे 30 मिनट, वीडियो वायरल

इस वक्त गरम प्रदेशों में तापमान 45 डिग्री के करीब हो रहा है। ऐसे में आपको ऐसी जगह बैठना पड़े, जहां पंखा भी न हो, कितनी दिक्कत देगा। मगर इंडिगो फाइट के पैसेंजर्स ने ये दिक्कत झेल ली है। उन्हें लक्जरी ट्रैवल के नाम पर आधे घंटे तक अंधेरे और गर्मी का सामना करना पड़ा है। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद वायरल हो रहा है।

बिजली के बिना इंडिगो फ्लाइट में परेशान रहे यात्री

अंधेरे वाली फ्लाइट

इस फ्लाइट का वीडियो X पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको मदन मोहन सोनी ने शेयर किया है। वीडियो में फ्लाइट के अंडर अंधेरा देखा जा सकता है। इसमें बताया गया है कि तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट में लाइट चली गई थी।

हवा कहते रहे पैसेंजर

इस दौरान वीडियो में यात्रियों को पेपर या पेंप्लेट से हवा करते देखा जा सकता है। ये एयरोप्लेन तो नहीं बस का नजारा जरूर लग रहा है। इंडिगो को फ्लाइट 6E 657 को 17 मई को रात 8.40 पर उड़ान भरनी थी।

क्या हुआ था

पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो 160 यात्री एयरक्राफ्ट में बैठ चुके थे। इसी वक्त इसकी ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) खराब हो गई। GPU खड़े हुए एयरक्राफ्ट में बिजली सप्लाई करता है। इसे करीब 30 मिनट बाद ही ठीक किया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *