दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में एक छोटा बच्चा प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में गिर गया. एक पुलिस अधिकारी ने जब ये देखा तो वो तुरंत मदद के लिए आगे आया और ट्रेन चलने से पहले ही उसी छोटी सी जगह से वापस बच्चे को ऊपर खींच लिया. अच्छी बात यह है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सिर्फ मामूली खरोंचे आईं, जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ आगे की यात्रा पर निकल गया.

बच्चे को उसी ट्रेन-प्लेटफॉर्म गैप से सुरक्षित बाहर निकाला गया जहां से वह गिरा था.
चेंगदू ईस्ट रेलवे स्टेशन की घटना
लेकिन चेंगदू ईस्ट रेलवे स्टेशन पर G8645 ट्रेन में चढ़ते समय हुए इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता कि नीले रंग की टीशर्ट पहने बच्चा एक महिला के साथ ट्रेन के दरवाजे पर आता है. पहले महिला ट्रेन में अपना सामान रखती हैं और फिर खुद अंदर चढ़ जाती हैं. पीछे से बच्चा जैसे ही प्लेटफॉर्म से अपना पैर उठाकर ट्रेन में रखने की कोशिश करता है, तभी वो नीचे गिर जाता है.’
रेलवे ने वीडियो जारी कर यात्रियों को किया सतर्क
सीजीटीएन की के मुताबिक, अब रेलवे पुलिस ने बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी कि वे ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय उन पर कड़ी नजर रखें और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह का ध्यान रखें.