Indian Premier League 2026 विवाद: Rajasthan Royals मैनेजर रोमी भिंडर पर PMOA में फोन इस्तेमाल पड़ा भारी, BCCI ने ACU जांच के बाद ठोका ₹1 लाख जुर्माना

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के बीच एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां नियमों के उल्लंघन पर BCCI ने सख्त कार्रवाई की है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैनेजर रोमी भिंडर (Romi Bhinder) को फोन लेकर PMOA (Players and Match Officials Area) में जाने और डगआउट में उसका इस्तेमाल करने के मामले में ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया है.

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI का एक्शन

यह मामला गुवाहाटी में खेले गए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबले के दौरान सामने आया. मैच के दौरान रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, जो IPL के सख्त नियमों का उल्लंघन है.BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने आजतक से बातचीत में बताया कि बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने इस मामले में रोमी भिंडर से स्पष्टीकरण मांगा था. भिंडर ने अपना पक्ष रखा, लेकिन ACU उनके जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ.

इसके बाद BCCI ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया और साथ ही भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की सख्त चेतावनी भी दी.

IPL में PMOA जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल फोन ले जाना और इस्तेमाल करना पूरी तरह प्रतिबंधित है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की आशंका को रोका जा सके. BCCI ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में नियमों का पालन हर हाल में जरूरी है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

रोमी भ‍िंडर ने क्या सफाई दी थी 
रिपोर्ट्स के अनुसार, रोमी भिंडर हाल ही में फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या (collapsed lung) से रिकवर हुए हैं. डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा मूवमेंट से बचने की सलाह दी थी, जिसके चलते ड्रेसिंग रूम तक बार-बार जाना उनके लिए आसान नहीं था. इसी वजह से वह पास में बैठकर फोन का इस्तेमाल करते नजर आए.

जानकारी यह भी सामने आई है कि उन्होंने मोबाइल का उपयोग किसी निजी बातचीत के लिए नहीं किया, बल्कि टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट ऑपरेशन्स से जुड़े जरूरी कम्युनिकेशन के लिए किया था. दरअसल, BCCI और फ्रेंचाइजी के बीच कई बार आधिकारिक बातचीत व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए होती है, ऐसे में मोबाइल फोन उनके पास होना जरूरी बताया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *