इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर के सामने तीन मंजिल सुपरमार्केट में लगी भीषण आग- देखें VIDEO

 

रणजीत हनुमान मंदिर (Ranjit Hanuman Temple) के सामने आज शाम सात बजे के करीब एक तीन मंजिला सुपरमार्केट (three storey supermarket) में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग के कारण क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया था । मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने डेढ़ लाख लीटर पानी की मदद से आग पर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया था।

दमकल सूत्रों ने बताया कि रणजीत हनुमान की मंदिर के सामने अरुण कुमार सोनगरा की तीन 3 मजिला बिल्डिंग है। जिसके निचले हिस्से में श्याम सागर सुपरमार्केट है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और कुछ ही देर में आज ने नीचे से ऊपर तक के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटे दूर तक दिखाई दे रही थी। इस अग्नि कांड में दुकान के निचले हिस्से में रखा प्लास्टिक का सामान आदि आग की भेंट चढ़ गया। दमकल कर्मियों ने आग पर तत्काल काबू पा लिया था वरना पास की कुछ अन्य दुकानें भी चपेट में आ जाती । उधर विद्युत विभाग ने अग्निकांड के दौरान क्षेत्र की विद्युत सप्लाई भी बंद कर दी थी जिसके कारण काफी देर तक इलाका अंधेरे में डूबा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *