इंदौर हनीमून मर्डर केस: सोनम रघुवंशी को जमानत पर परिवार नाराज़, भाई विपिन ने CBI जांच और हाईकोर्ट में बेल रद्द करने की तैयारी की


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

इंदौर के बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में सोनम को जमानत मिलने के बाद अब राजा के भाई विपिन सीबीआई जांच की मांग करने वाले हैं। इसके लिए वे आवेदन भी देंगे। इसे लेकर उन्होंने वकील से भी चर्चा की है। इसके साथ ही सोनम की जमानत खारीज करने के लिए हाईकोर्ट में अपील करने वाले हैं।

बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को सोमवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। मंगलवार को जेल से बाहर भी आ गई। सोनम को जमानत मिलने की खबर सुनने के बाद रघुवंशी परिवार में नाराजगी है। उन्होंने इसे लेकर कई सवाल भी उठाए थे। अब वे इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की तैयारी कर रहे हैं।

विपिन रघुवंशी, राजा रघुवंशी के भाई।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि इस केस में वे सीबीआई जांच की मांग करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने वकील से भी बात की है। जल्द ही वे इस मामले में आवेदन करने वाले हैं, ताकि उनके भाई को न्याय मिल सके।

सुप्रीम कोर्ट के वकील से की बात

विपिन ने बताया कि इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वकील से बात की है। उनकी पूरी टीम हमारे इस केस में काम करेगी। उन्होंने पहले भी हमें कहा था कि केस कमजोर है, इसका फायदा आरोपी उठा सकते हैं। इसलिए अब वे इस केस को देखेंगे। जल्द ही हाईकोर्ट में सोनम की जमानत खारिज करने के लिए आवेदन किया जाएगा।

परिवार में जमानत को लेकर नाराजगी

बता दें कि जिस दिन राजा के परिवार को ये जानकारी मिली की सोनम को इस केस में जमानत मिल गई है। परिवार के लोगों में काफी नाराजगी है। पहले तो परिवार के लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि राजा की हत्या में आरोपी सोनम को कोर्ट से जमानत भी मिल सकती है। सोनम को जमानत मिलने के बाद अब वे सोनम को जमानत खारीज करने की तैयारी में लग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *