
लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पत्नी का आरोप है कि पति उस पर नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाता था साथ ही मारपीट भी करता था।
बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति सौरभ श्रोत्रिय के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया की पति सौरभ ने कई बार उसके साथ मारपीट की। पति ने उसे नौकरी छोड़ने और तलाक देकर दूसरी शादी करने की बात को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। पति सौरभ ने क्रूरता का व्यवहार किया है और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। मामले में बाणगंगा पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।