इंदौर में सनसनी: गुरुद्वारे में घुसकर 150 साल पुराने मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी की हत्या, CCTV में कैद वारदात; शराब पीकर ड्यूटी पर आने से रोकने पर चौकीदार ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

इंदौर शहर के अन्नपूर्णा इलाके में 150 साल पुराने एक मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी (70) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मंदिर का चौकीदार मुकेश शर्मा उन पर डंडे से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एसीपी शिवेंदु जोशी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। मंदिर का चौकीदार मुकेश शर्मा शराब पीने का आदी है। वह अक्सर नशे में मंदिर परिसर में विवाद करता है। मोदी उसे पहले भी कई बार समझाइश दे चुके थे।

सुबह जब मुकेश फिर से नशे की हालत में मंदिर पहुंचा तो मोदी ने उसे समझाने की कोशिश की। इस पर मुकेश भड़क गया। उसने मारने के लिए डंडा उठा लिया। यह देख मोदी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागे, लेकिन थोड़ी दूर पर मुकेश ने उन्हें पकड़ लिया। उन पर डंडे से अंधाधुंध वार किया।लहूलुहान मोदी किसी तरह जान बचाने के लिए पास के एक गुरुद्वारे में घुस गए। आरोपी वहां भी पहुंच गया। उसने गुरुद्वारे में भी मोदी के सिर पर हमला किए।

हमलावर से बचने के लिए ट्रस्टी मोदी भागते हुए गुरुद्वारे के अंदर चले जाते हैं।

अंदर जाते ही वे गेट बंद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमलावर आ जाता है।

इसके बाद आरोपी, ट्रस्टी मोदी को जमीन पर गिराकर डंडे से हमला करना शुरू कर देता है।

आरोपी, मोदी के सिर पर पूरी ताकत से हमला करता है।

बाद में हमलावर उन्हें बेहोश छोड़कर वहां से चला जाता है।

सिर में गंभीर चोट, अचेत होकर गिर पड़े

सिर में गंभीर और गहरे घाव होने के कारण कैलाश मोदी मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोग उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

गुरुद्वारे में सत्संग के चलते आवाज नहीं आई

गुरुद्वारा के वॉइस प्रेसिडेंट दिलराज छाबड़ा ने बताया कि सुबह 5 बजे गुरुद्वारे में सत्संग चल रहा था। साउंड के चलते आवाज नहीं आई। कैलाश मोदी लंबे समय से मंदिर में सेवाएं दे रहे थे। उन पर हमला करने वाला मुकेश मंदिर का चौकीदार है। दोनों के बीच पहले से कुछ विवाद चल रहा था, जिसके चलते मुकेश ने उन पर हमला किया।

चौकीदार के व्यवहार की पहले भी शिकायत

दिलराज के अनुसार, मुकेश के खिलाफ पहले से कुछ मामले चल रहे हैं। प्रशासन को उसके व्यवहार को लेकर कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं। वह मंदिर परिसर में लोगों को परेशान करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *